फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tovino Thomas: मलयालम अभिनेता टोविनो थॉमस ने ट्रोल्स के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 16 Aug 2023 05:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मामला आधिकारिक तौर पर शनिवार रात को दर्ज किया गया और इसकी जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टोविनो थॉमस ने सिटी पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दावा किया गया है कि उन्हें इंस्टाग्राम पर अपमानजनक टिप्पणियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
टोविनो थॉमस - फोटो : Twitter- @ttovino
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता टोविनो थॉमस एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अन्य कारण से चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने एक प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपमानजनक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है। 

विज्ञापन

Jailer 2: 'जेलर' के हिट होते ही 'जेलर 2' का एलान? रजनीकांत के साथ जुड़ेगा यह सुपरस्टार

अभिनेता ने दर्ज कराई शिकायत
मामला आधिकारिक तौर पर शनिवार रात को दर्ज किया गया और इसकी जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टोविनो थॉमस ने सिटी पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें दावा किया गया है कि उन्हें इंस्टाग्राम पर अपमानजनक टिप्पणियां मिल रही हैं। 'मिननल मुरली' में नजर आ चुके टोविनो ने पुलिस को बताया है कि उन्हें इंस्टाग्राम के जरिए बदनाम किया जा रहा है। टोविनो ने आपत्तिजनक कंटेंट से जुड़े इंस्टाग्राम लिंक भी पुलिस को सौंप दिए हैं, जो मामले में महत्वपूर्ण सबूत के रूप में काम करेंगे। फिलहाल, कमिश्नर ने मामले को आगे की जांच के लिए पनंगड पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है।

कई मशहूर हस्तियां हो चुके हैं शिकार
टोविनो थॉमस की शिकायत कुछ व्यक्तियों द्वारा आपत्तिजनक और अपमानजनक कंटेंट फैलाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स के दुरुपयोग पर बढ़ती चिंता को उजागर करती है, विशेष रूप से टोविनो थॉमस जैसी पब्लिक फिगर को। बता दें कि अब तक कई मशहूर हस्तियों ऐसा हो चुका है, जिस पर वे अपनी  प्रतिक्रिया भी व्यक्त कर चुके हैं।
विज्ञापन

इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की  बात करें तो टोविनो थॉमस वर्तमान में जीन पॉल लाल के निर्देशन में बन रही फिल्म 'नादिकर थिलकम' की शूटिंग कर रहे हैं। वह आगामी फिल्म में सौबिन शाहिर के साथ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टोविनो थॉमस फिल्म में डेविड पडिक्कल नाम के सुपरस्टार का किरदार निभाएंगे।
Yami Gautam: OMG 2 की सक्सेस से खिलखिला उठीं यामी गौतम, अक्षय कुमार स्टारर को बताया 'अपनी तरह की पहली फिल्म'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें