कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर क्रिकेटर एमएस धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के साथ चेन्नई में लॉन्च किया था। इसे देखने के बाद लोगों ने फिल्म के ट्रेलर की जमकर सराहना की थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हरीश कल्याण और इवाना की मुख्य भूमिकाओं वाली मनोरंजन ड्रामा फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। पिछले काफी दिनों से फिल्म की रिलीज डेट को लेकर लोगों के मन में उत्सुकता थी। इस बीच अब फिल्म के सिनेमाघरों में दस्तक देने की तारीख से पर्दा उठ चुका है। यह फिल्म 28 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।
'लेट्स गेट मैरिड' का निर्माण एमएस धोनी ने अपने बैनर धोनी एंटरटेनमेंट के तहत किया है, जो तमिल फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म निर्माता के रूप में उनकी पहली फिल्म है। रमेश थमिलमानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म मे हरीश कल्याण और इवाना के साथ नादिया, योगी बाबू, आरजे विजय, श्रीनाथ, वीटीवी गणेश, विनोदिनी, दीपा शंकर और विक्कल विक्रम सहित अन्य कलाकार भी नजर आने वाले हैं। TRP WEEK 28: टीआरपी लिस्ट में एक बार फिर अनुपमा ने मारी बाजी, टॉप 5 में 'फाल्तू' की धमाकेदार वापसी
कहानी गौतम की है, जो मीरा से बेशुमार प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है, लेकिन साथ ही वह मां के साथ भी रहना चाहता है। हालांकि, मीरा इससे सहमत नहीं है। इस वजह से गौतम कुर्ग के लिए ट्रिप प्लान करता है, ताकि मां के साथ उसकी होने वाली पत्नी मीरा का भी बॉन्ड मजबूत हो सके। गौरतलब है कि फिल्म का कॉन्सेप्ट साक्षी का है, जबकि इसे रमेश थमिलमानी ने लिखा है। Munmun Dhamecha: मुनमुन धमीचा को CBI ने भेजा समन, समीर वानखेड़े से जुड़े मामले में होगी पूछताछ