हाल ही में मेकर्स द्वारा जारी किया गया लियो का यह पोस्टर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया था। फैंस पोस्टर में विजय का स्वैग देख फिल्म के हिट होने की बात के रहे हैं। लेकिन बहुत से लोगों को यह कुछ खास पसंद नहीं आया और इन्हीं में से एक राज्य सभा एमपी अंबुमणि रामदास भी हैं। पोस्टर जारी होने के कुछ दिनों बाद, राज्यसभा सांसद अंबुमणि रामदास ने इस पर आपत्ति जताई। राजनेता ने पोस्टर में थलपति विजय के धूम्रपान पर नाराजगी व्यक्त की और इसको लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया।
Nawazuddin Siddiqui: पत्नी के बिग बॉस ओटीटी में आने पर यह थी नवाजुद्दीन की प्रतिक्रिया, आलिया ने किया खुलासा
राज्यसभा सांसद अंबुमणि रामदास ने ट्वीट कर लिखा, 'अभिनेता विजय को धूम्रपान के सीन में अभिनय करने से बचना चाहिए! यह दुख की बात है कि लियो फिल्म के पहले पोस्टर में अभिनेता विजय धूम्रपान कर रहे हैं। बच्चे और छात्र अभिनेता विजय अभिनीत फिल्में देखते हैं। उन्हें भी ऐसा करना चाहिए। उन्हें धूम्रपान के दृश्य में अभिनय करते देखने की लत नहीं लगनी चाहिए। जनता को धूम्रपान से बचाने की उनकी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। कानून यही कहता है। इसलिए, अभिनेता विजय को फिल्मों में धूम्रपान के सीन करने से बचना चाहिए, जैसा कि उन्होंने 2007 और 2012 में वादा किया था। स्मोकिंग किल्स से नो टू टोबैको।'

'लियो' की बात करें तो फिल्म को सेवन स्क्रीन स्टूडियोज के तहत ललित कुमार द्वारा निर्मित किया जा रहा है। फिल्म में विजय के साथ तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में हैं। जहां फिल्म में विजय लीड रोल में नजर आएंगे, वहीं संजय दत्त को खलनायक के किरदार में देखा जाएगा। फिल्म में विजय, तृषा और संजय दत्त के अलावा मैसस्किन, गौतम मेनन, प्रिया आनंद, अर्जुन सरजा, सैंडी और मंसूर अली खान जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं
Bollywood Actors: साउथ की फिल्मों में विलेन बन इन बॉलीवुड सितारों ने मचाया गदर, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल