डैशिंग अवतार में नजर आए निखिल सिद्धार्थ
पोस्टर में 'कार्तिकेय' और 'कार्तिकेय 2' स्टार निखिल सिद्धार्थ बेहद डैशिंग अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वह देश के दुश्मनों का खात्मा करते दिखने वाले हैं। 'स्पाई' के माध्यम से संगीता अहीर ने साउथ इंडस्ट्री में निर्माता के तौर पर अपना कदम रखा है। बतौर निर्माता यह उनकी पहली तेलुगु फिल्म है। फिल्म का निर्माण संगीता अहीर, कलापी नगाड़ा और के. राजशेखर रेड्डी ने संयुक्त रूप से किया है, जबकि गैरी बीएच ने इसका निर्देशन किया है। 'स्पाई' की कहानी महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के लापता होने के आसपास के रहस्य पर आधारित है।
Adipurush: 'मूर्ख ही रामायण को अच्छे से समझने का दावा करते हैं', फिल्म की नकारात्मक समीक्षाओं पर ओम की दो टूक
जासूस की अदभुत गाथा है 'स्पाई'
इस फिल्म का निर्माण मंगलमूर्ति फिल्म्स, सिनेकोर्न एंटरटेनमेंट और ईडी एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है। यह फिल्म एक जासूस की अदभुत गाथा है जो उस सच्चाई का पता लगाने के मिशन पर है जो कभी सार्वजनिक नहीं हुई।