सोशल मीडिया पर तस्वीरें-वीडियो आए सामने
अभिनेता की कई तस्वीरें और वीडियो उनके फैन क्लबों की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए हैं। वायरल तस्वीरों में विजय स्थानीय लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। वह नीली शर्ट और काली पैंट पहने दिख रहे हैं। एक्स पर विजय के एक फैन पेज द्वारा साझा की गई पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "नम्मा दलपति विजय तूतीकोरिन में बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री प्रदान करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं।"
ये दो इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित
भारी बारिश ने पूरे तमिलनाडु में तबाही मचाई है। थूथुकुडी और तिरुनेलवेली जिले सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से हैं। इससे हजारों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इन इलाकों में बहुत से लोगों को खाने पीने से लेकर रहने तक की समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे ही जरूरतमंदों की सहायता के लिए अभिनेता थूथुकुडी पहुंचे थे।
इस फिल्म में दिखेंगे विजय