फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yash: परिवार के साथ कुलदेवता के मंदिर पहुंचे यश, 'रामायण' पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जल्द करूंगा बड़ा ऐलान

Thu, 22 Jun 2023 01:28 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
यश - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार यश लगातार नितेश तिवारी की 'रामायण' में 'रावण' की भूमिका में कास्ट किए जाने को लेकर चर्चा में हैं। कभी कहा जा रहा है कि उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया है तो कभी कुछ। इस बीच यश को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। साथ ही एक्टर ने खुलासा किया है कि वह जल्द ही अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान करने वाले है। वह बुधवार को परिवार के साथ कर्नाटक के मैसूरु जिले में कुलदेवता मंदिर पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 5
यश - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता यश अपने परिवार के साथ मंदिरों के शहर नंजनगुड में ऐतिहासिक श्रीकांतेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। सूत्रों के अनुसार यश नये प्रोजेक्ट पर फैसला लेने से पहले कुलदेवता का आशीर्वाद लेने यहां आए थे। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद एक्टर यश ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह बहुत जल्द नए प्रोजेक्ट के बारे में घोषणा करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
यश - फोटो : instagram/thenameisyash
यश ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'भगवान के सामने खड़े होकर मैं सिर्फ इसके लिए बात नहीं कर सकता। फिल्म ऐसी बनाई जानी चाहिए, ताकि वह फिल्म के लिए मिलने वाले पैसों के साथ न्याय कर सकें। मैं एक पल भी बर्बाद नहीं कर रहा हूं और सिनेमा के लिए काम कर रहा हूं। इसके बारे में जल्द ही बात करेंगे'।

4 of 5
यश - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
मीडिया ने 'यश 19' प्रोजेक्ट के बारे में पूछा तो इस पर उन्होंने कहा कि किसी भी चीज को लेकर इस तरह से कोई ऐलान नहीं कर सकते हैं। लोगों ने अपना आशीर्वाद दिया है और वे जो भुगतान करते हैं उसका मूल्य होना चाहिए। हमें अपने काम में डेडिकेशन रखना चाहिए। पूरी दुनिया और देश देख रहा है। इसके अलावा यश ने कहा कि हम इंडस्ट्री में लंबे समय से हैं। अगर लोग पैसे दिए बिना आराम से फिल्में देखते तो मैं अपनी इच्छा और पसंद के अनुसार फिल्में करता। लेकिन, वे भुगतान करते हैं और देखते हैं। मैं एक पल भी बर्बाद नहीं कर रहा हूं। नये प्रोजेक्ट के साथ बहुत जल्द सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पत्नी राधिका संग अभिनेता यश - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
यश पत्नी राधिका पंडित, बच्चों आयरा और यथर्व के साथ मंदिर गए। परिवार ने देवता के सामने बैठकर विशेष पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। यश ने कहा, 'नंजनगुड श्रीकांतेश्वर हमारे पारिवारिक देवता हैं। कोरोना के कारण मंदिर जाने का मौका नहीं मिला। कोई विशेष कारण नहीं है, हम दर्शन कर आशीर्वाद लेना चाहते थे'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें