फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thalapathy Vijay: एक फिल्म के लिए इतनी मोटी रकम लेते हैं विजय, जानें कहां खर्च कर देते हैं अभिनेता पूरी कमाई

Thu, 22 Jun 2023 10:21 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय आज यानी 22 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर अपनी दमदार एक्शन फिल्मों के दम पर फैंस के दिलों पर राज करते हैं। विजय तमिल फिल्म इंडस्ट्री के ए लिस्टर्स स्टार्स में से एक हैं। इतना ही नहीं अभिनेता तमिल फिल्म इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड सितारों मे शुमार हैं। विजय एक फिल्म के लिए 100 करोड़  बतौर फीस ले रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लियो को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। विजय के फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जाने-माने डायरेक्टर लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 19 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उनकी यह फिल्म गैंगस्टर थ्रिलर बताई जा रही है।
 
विज्ञापन

3 of 5
थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
थलापति विजय के फिल्मी करियर की बात करें तो अबतक उन्होंने 65 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिसमें से उनकी ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं। कथ्थी, मास्टर, थेरी जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर का नेटवर्थ 420 करोड़ है। 
 

4 of 5
थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
 इसके साथ ही विजय काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है। वहीं, विजय समाजसेवा के कार्यों में भी हमेशा आगे रहते हैं। एक्टर अपनी पूरी कमाई समाज सेवा में खर्च कर देते हैं। अभिनेता के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपने एक फैन से शादी रचाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थलापति विजय - फोटो : Social Media
जी हां, विजय चेन्नई में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान संगीता उनसे मिलने सेट पर पहुंच गईं और उनकी आने वाली फिल्म के लिए उन्हें बधाई दी। दोनों ने अपना फोन नम्बर एक दूसरे से शेयर किया। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे और लगभग तीन साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया, जिसके बाद 25 अगस्त 1999 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। फिलहाल, एक्टर अपनी आगामी फिल्म 'लियो' को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Kusum Ka Biyaah: राज्यों के सरकारी सिस्टम की पोल खोलेगी ये फिल्म, लॉकडाउन में फंसी बारात की दिलचस्प कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें