साल 2022 में अप्रैल में अभिनेता यश की केजीएफ चैप्टर 2 रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। जिसके बाद होम्बले फिल्म के निर्माता विजय किरागंदूर ने एक घोषणा की थी। जैसा कि केजीएफ फिल्म का तीसरा पार्ट बनाने की घोषणा की जा चुकी है। केजीएफ चैप्टर 3 को लेकर निर्माता विजय किरागंदूर ने कहा कि केजीएफ चैप्टर 3 फिल्म जो कि रोस्टर का हिस्सा था। उन्होंने आगे कहा कि वह इस फिल्म को साल 2022 के अक्टूबर या फिर नवंबर की शुरुआत में सिनेमाघरों में लाने की सोच रहे थे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए ही यश ने अपने केजीएफ लुक को नहीं बदला है। वह आज भी लंबे बाल और दाढ़ी के साथ ही नजर आते हैं। कहानी के अंतिम चैप्टर को देखने के बाद फैंस ने अनुमान लगाया था कि अभिनेता इस फिल्म की तीसरी किस्त लेकर भी आ सकते हैं। अब विजय किरागंदूर ने खुलासा कर दिया है कि केजीएफ चैप्टर 3 आखिर कब रिलीज हो सकती है।