इस पार्टी में मिरांडा केर, मिशेल येओह, कॉलमैन डोमिनगो जैसे कई बड़े कलाकारों ने भी शिरकत की थी। बता दें कि राम चरण अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी उपासना के साथ लॉस एंजेलिस पहुंचे हैं। अमेरिका पहुंचने के बाद उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया। वहीं, पार्टी में राम चरण ब्लैक आउटफिट में दिखे। इस लुक से उन्होंने पार्टी में मौजूद सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है।
Shahrukh Khan: शाहरुख के NGO ने की अंजलि के परिवार की आर्थिक मदद, दरियादिली देख फैंस बोले- सलाम किंग खान
बता दें कि यह अवॉर्ड 11 जनवरी को आयोजित होने वाला है। राम चरण की फिल्म आरआरआर को इस बार गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के दो कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला है। जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर इस फिल्म को देश के साथ विदेशों में भी बहुत पसंद किया गया है। हिंदी पट्टी में आरआरआर ने 274 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है। वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 1200 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है। आरआरआर के बाद राम चरण जल्द ही सलमान खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राम चरण किसी का भाई किसी की जान में कैमियो करते दिख सकते हैं।
Bigg Boss 16: सफाई पर हुई लड़ाई का खमियाजा भुगतेंगे एमसी स्टैन-अर्चना? सलमान भड़ककर बोले- तुम खैरात में आई हो