पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'केजीएफ 2' ने जहां सिनेमाघरों में राज किया, वहीं उसके मुख्य कलाकार यश ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है। कन्नड़ स्टार के फैंस पूरी देश में फैले हैं। लेकिन आपको इस बात को जानकर हैरानी होगी कि यश का एक फैन टीम इंडिया में भी है। 'केजीएफ' के बाद पैन इंडिया पर नाम हासिल कर चुके यश की तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं। हाल ही में जो एक तस्वीर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है उसमें अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं।