आपको बता दें, कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिनमें बताया जा रहा है कि दिनेश कार्तिक एक शादी में सुपरस्टार यश से मिले थे। एक ही मुलाकात में दोनों की काफी अच्छी दोस्ती हो गई है। इस तस्वीर में दोनों इंडियन आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में जहां यश काले और लाल रंग के सूट में दिखाई दे रहे हैं, वहीं दिनेश कार्तिक ने नेवी ब्लू कढ़ाई वाली जैकेट और मैचिंग कुर्ता पहन रखा है। अपनी-अपनी फिल्ड में दोनों सुपरस्टार्स की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है।