मशहूर डायरेक्टर की मणिरत्नम ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म निर्देशक मणिरत्नम की महान कृति की दूसरी और अंतिम किस्त है। उनकी यह फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति के ऐतिहासिक महाकाव्य नाटक पर आधारित है, जैसा की सबको पता है कि मणिरत्नम से पहले दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने पहले 'पोन्नियिन सेलवन' बनाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
कमल हसन करेंगे म्यूजिक और ट्रेलर का अनावरण
जी हां, फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि एक्टर कमल हासन 29 मार्च को फिल्म के संगीत और ट्रेलर का अनावरण करेंगे। दरअसल, प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट साझा किया जिसमें लिखा है,''एक महत्वपूर्ण अवसर एक महत्वपूर्ण अतिथि की मांग करता है! एक और एकमात्र #UlagaNayagan @ikamalhaasan सर का स्वागत करने में हमारे साथ शामिल हों। 29 को नेहरू इंडोर स्टेडियम, चेन्नई में #PS2के संगीत और ट्रेलर का अनावरण करने के लिए!"
ये दिग्गज कलाकार आएंगे नजर
मैग्नम ओपस में विक्रम, ऐश्वर्या राय, जयम रवि, कार्थी और तृषा कृष्णन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा एक्टर प्रकाश राज, आर सरथ कुमार, प्रभु, पार्थियन, अश्विन काकुमानु और अन्य कलाकार भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। 'पोन्नियिन सेलवन 2' 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है।