कैसा होगा प्लॉट?
बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी असल जिंदगी से प्रेरित हो सकती है। फिल्म में चीनी गैंगस्टर झाओ वेई की कहानी दिखाई जा सकती है, जिसने गोल्डन ट्रायंगल क्षेत्र ( थाईलैंड और म्यांमार के कुछ हिस्सों को कवर करने वाला क्षेत्र) में आतंक मचाया था। इस गैंगस्टर के रास्ते में जूनियर एनटीआर का किरदार एक खतरनाक माफिया डॉन के रूप में दिखेगा, जो निचले स्तर से उठकर एक ताकतवर लीडर बनता है। फिल्म में उनका किरदार दो गैंग्स के बीच चल रही गोलीबारी में फंसता है, लेकिन आखिर में वह दोनों को खत्म करके वह अपराजेय शासक के रूप में उभरता है। हालांकि, इस कहानी के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी। जैसा कि प्रशांत नील ने इससे पहले केजीएफ और सलार बनाई थी।
Ranjana Nachiyar: अभिनेत्री रंजना नचियार ने भाजपा से दिया इस्तीफा, तीन भाषा नीति को लेकर जताई नाराजगी
शूटिंग हो चुकी है शुरू
फिल्म की प्री-प्रोडक्शन अगस्त 2024 में शुरू हुई थी और हाल ही में प्रशांत नील ने हैदराबाद में इसकी पहली शेड्यूल की शूटिंग शुरू की है। सेट्स से एक झलक भी मिली थी, जिसमें एक्शन सीन को फिल्माते हुए प्रशांत नील के देखा गया था। जूनियर एनटीआर फिलहाल 'वॉर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन उम्मीद है कि वह मार्च तक 'एनटीआरनील' की शूटिंग में शामिल हो जाएंगे।
कब रिलीज होगी फिल्म?
इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह है, क्योंकि इस इसमें एक्शन के साथ इमोशन का बड़े पैमाने पर तड़का देखने को मिल सकता है। इस फिल्म को जनवरी 2026 में कई भाषाओं में रिलीज होने की उम्मीद है, जिनमें तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम शामिल हैं।
संबंधित वीडियो