कीर्ति सुरेश इन दिनों खबरों में हैं। दिलचस्प बात है कि इसकी वजह एक तरफ उनकी निजी जिंदगी भी है तो प्रोफेशनल फ्रंट पर भी वे कमाल कर रही हैं। दरअसल, हाल ही में अभिनेत्री ने एंटनी थाटिल से शादी रचाकर नई जिंदगी शुरू की है। इसके साथ-साथ फिल्म 'बेबी जॉन' से वे बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। करियर के उम्दा मोड़ पर अचानक खबरें आ रही हैं कि कीर्ति सुरेश अभिनय की दुनिया को अलविदा कहने वाली हैं।