एक्शन फिल्म है ‘एनकेआर 21’
नंदमुरी कल्याण राम की दक्षिण भारतीय एक्शन फिल्म ‘एनकेआर 21’ में सोहेल खान एक अहम रोल निभाने वाले हैं। इस फिल्म का जो पोस्टर रिलीज हुआ है, उसमें सोहेल का पहला लुक काफी अलग दिख रहा है। यह लुक फिल्ममेकर्स ने सोहेल के जन्मदिन पर खास तौर पर जारी किया है।
फिल्म 'एनकेआर21' में सोहेल खान का फर्स्ट लुक
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
मिल रहा है नेगेटिव रोल का फील
सोहेल खान का जो पहला लुक फिल्म ‘एनकेआर 21’ में सामने आया है, उसमें वह काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। सोहले ने चश्मा पहना हुआ है, काले रंग की ड्रेस पहनी है। वह काफी फोकस्ड नजर आ रहे हैं। सोहेल का यह लुक नेगेटिव रोल वाली फीलिंग दे रहा है। फिल्म ‘एनकेआर 21’ में कल्याण राम और सोहेल खान के किरदार काफी पावरफुल बताए जा रहे हैं। इन दोनों के किरदारों का आमाना-सामना दर्शक होते हुए देखेंगे। यह फिल्म सोहेल खान की साउथ में पहली फिल्म होगी। सोहेल ने बतौर एक्टर बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है, वह कॉमेडी, एक्शन, रोमांटिक सभी तरह के रोल कर चुके हैं। अब लगता है कि साउथ की फिल्म ‘एनकेआर 21’ में वह नेगेटिव किरदार निभाकर, दर्शकों को हैरान कर सकते हैं।इस फिल्म को लेकर सोहेल खान भी काफी एक्साइटेड हैं।
फिल्म की टीम है खास
‘एनकेआर 21’ में कल्याण राम और सोहेल खान के अलावा भी सई मांजेकर, श्रीकांत, पृथ्वीराज जैसे कलाकार भी शामिल हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप चिलुकुरी कर रहे हैं। इस फिल्म में अजनीश लोकनाथ ने म्यूजिक दिया है। सीनियर एक्ट्रेस विजयाशांति भी फिल्म में एक अहम भूमिका निभाएंगी।