कब होगी रिलीज?
फिल्म 'मिराई' इस साल अगस्त में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म 01 अगस्त 2025 को रिलीज होगी। आज फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए तेजा सज्जा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। फिल्म 'मिराई' का निर्देशन कार्तिक घट्टमनेनी कर रहे हैं।
आठ भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
तेजा सज्जा की इस फिल्म को आठ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसे तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, मराठी और चीनी भाषा में दर्शकों तक पहुंचाए जाने की तैयारी है। फिल्म 'हनुमान' से तेजा का जादू दर्शकों पर खूब चला, ऐसे में उनकी इस फिल्म से भी एक बड़े दर्शक वर्ग की उम्मीदें बंधी हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Ranveer Allahbadia: अब नहीं होंगे रणवीर जैसे विवादित मामले! भद्दे कंटेट पर रोक के लिए बनने जा रहा ये संगठन