फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Family Star: विजय देवरकोंडा के फैंस के लिए खुशखबरी, 'फैमिली स्टार' के ट्रेलर रिलीज की तारीख से उठा पर्दा

Sun, 24 Mar 2024 08:20 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विजय देवरकोंडा के फैंस के लिए खुशखबरी है। निर्माताओं ने अभिनेता की आगामी फिल्म 'फैमिली स्टार' के ट्रेलर रिलीज की तारीख से पर्दा उठा दिया है। 
 
विज्ञापन
फैमिली स्टार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय देवरकोंडा बीते लंबे समय से अपनी आगामी फिल्म 'फैमिली स्टार' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के पोस्टर-टीजर ने फैंस का उत्साह बढ़ाया हुआ है। इसी बीच निर्माताओं ने इसके ट्रेलर रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा दिया है। आइए फिल्म 'फैमिली स्टार' से जुड़े लेटेस्ट अपडेट पर गौर फरमा लेते हैं- 

28 मार्च को रिलीज होगा 'फैमिली स्टार' का ट्रेलर

'फैमिली स्टार' का नाटकीय ट्रेलर फिल्म के बड़े स्क्रीन पर आने से एक सप्ताह पहले 28 मार्च को रिलीज किया जाएगा। टीम अब तक शूटिंग में व्यस्त है। हालांकि, प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है, इसलिए निर्माता अब पूरी तरह से प्रमोशन पर ध्यान केंद्रित करेंगे। फिल्म का तीसरा एकल 'मधुरम' 25 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो गाने और ट्रेलर के अलावा, प्रचार बढ़ाने के लिए टीम के पास कई अन्य कार्यक्रम भी हैं। 

विज्ञापन


Ramayan: इस साल शुरू नहीं होगी रणबीर कपूर और नितेश तिवारी की 'रामायण', इन वजहों से हो रही शूटिंग में देरी

विजय-परशुराम की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल!

ब्लॉकबस्टर 'गीता गोविंदम' के बाद 'फैमिली स्टार' विजय देवरकोंडा और परशुराम की दूसरी फिल्म है। मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि राष्ट्रीय क्रश रश्मिका मंदाना एक कैमियो भूमिका में नजर आएंगी। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले दिल राजू और श्रीश द्वारा निर्मित, फिल्म का संगीत गोपी सुंदर द्वारा तैयार किया गया है।

Lady Killer OTT Rights: नेटफ्लिक्स ने क्वालिटी चेक में रिजेक्ट की फिल्म, पहले से तय भुगतान भी रोकने की खबर

'फैमिली स्टार' की रिलीज, स्टारकास्ट

फिल्म 'फैमिली स्टार' पांच अप्रैल को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी। यह एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी, जिसमें विजय और मृणाल के अलावा दिव्यांश कौशिक, अजय घोष और कई अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें