तृषा ने सोशल मीडिया पर लगाई थी फटकार
राजू के विवादित टिप्पणी के बाद बीते दिन तृषा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने एक्स पर पूर्व अन्नाद्रमुक नेता को जमकर लताड़ लगाई थी। अभिनेत्री ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा था, "निम्न और घृणित इंसानों जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं, उन्हें बार-बार देखना और भी ज्यादा बुरा है। आश्वस्त रहें, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जो कुछ भी करने की आवश्यकता होगी वो मेरा लीगल डिपार्टमेंट करेगा।" राजू की इस टिप्पणी की कई फिल्मी सितारों ने जमकर आलोचना की थी। अभिनेता विशाल ने भी एवी राजू के बयान की कड़ी निंदा की।
इन फिल्मों में दिखेंगी तृषा