ट्रोल्स पर भड़के एरा सारावणन
एरा सारावणन ने सोशल मीडिया पर सूर्या अभिनीत फिल्म पर ट्रोल करने वालों पर पलटवार करते हुए एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है। उन्होंने आलोचना करने वालों पर बरसते हुए लिखा, "कोई फिल्म हमें पसंद नहीं आती है तो हम ऐसे छोटे से मुद्दे पर उत्तेजित हो जाते हैं, उस फिल्म को कोसते हैं और आक्रोश दिखाते हैं, लेकिन हम अपने आस-पास हो रहे बड़े अन्याय, शोषण और भ्रष्टाचार को अनदेखा कर देते हैं। हम चुपचाप पानी के जमाव, चिकित्सा संबंधी अव्यवस्थाओं और अवैध शैक्षणिक शुल्क जैसी रोजमर्रा की समस्याओं को सहन करते हैं। हालांकि, जब कोई फिल्म हमें पसंद नहीं आती है तो हम भड़क जाते हैं। हम केवल सिनेमा पर तीखी प्रतिक्रिया क्यों व्यक्त करते हैं और वास्तविक जीवन में होने वाले अन्याय पर चुप क्यों रहते हैं?
लोगों से पूछा मुश्किल सवाल
उन्होंने आगे लिखा, "सोशल मीडिया फिल्मों के खिलाफ आलोचनाओं से भरा पड़ा है, कितने मीडिया आउटलेट पर्यावरण और सामाजिक न्याय के लिए बोलने वाली आवाजों को उजागर करते हैं? हमें केवल सिनेमा पर ही नहीं, बल्कि उसी ऊर्जा और आक्रोश को प्रणालीगत भ्रष्टाचार और समेत उन मुद्दों पर केंद्रित करने की जरूरत है जो हमें प्रभावित करते हैं।"
एरा सारावणन का क्या है सूर्या से कनेक्शन?
निर्देशक ने आगे लिखा, "फिल्मकारों की बहुत ज्यादा प्रशंसा करने या आलोचना करने की जरूरत नहीं है। आइए हम सिर्फ सिनेमा ही नहीं, बल्कि सभी अन्यायों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करें। वास्तविक जीवन के मुद्दे 3 घंटे की फिल्म से ज्यादा हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। याद रखें, हमने अपने चुने हुए प्रतिनिधियों को 5 साल सौंपे हैं, फिर भी जब वे हमें निराश करते हैं तो हम चुप रहते हैं। अंत में मुद्दे को समझे बिना कभी भी आंख मूंदकर बहुमत की राय का पालन न करें। गंभीरता से सोचें, क्योंकि आपका विवेक ही सच्चा न्याय करने वाला होता है। अभिनेता सूर्या की आलोचना करना ठीक है, लेकिन व्यक्तिगत रूप से सूर्या की आलोचना ठीक नहीं।" गौरतलब है कि एरा सारावणन की पहली निर्देशित फिल्म उड़नपिराप्पे का निर्माण सूर्या ने ही किया था। फिल्म में अभिनेता की पत्नी ज्योतिका मुख्य भूमिका में थीं।
Drishyam 2: 'दृश्यम-2' की दूसरी सालगिरह पर अजय देवगन ने साझा किया पोस्ट, यूजर्स बोले- तीसरा पार्ट कब आएगा?