रक्कायी है फिल्म का नाम
नयनतारा की आने वाली फिल्म का नाम रक्कायी है। उन्होंने अपनी फिल्म के जो दृश्य अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए हैं उसमें वह हमलावारों से अपनी बच्चे की रक्षा करती हुई नजर आ रही हैं। पहले ही दृश्य में वह एक्शन करती हुई दिख रही हैं।
कैप्शन में साझा की कहानी
नयनतारा ने फिल्म रक्कायी का एक छोटा सा टीचर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। उसके साथ एक कैप्शन भी लिखा है। जिससे फिल्म की कहानी का कुछ हद तक पता चल जाता है। कैप्शन में वह लिखती हैं ऐसे देश में जहां न्याय केवल एक याद बनकर रह गया है। वहां एक मां रहती थी जिसकी दुनिया उसका बच्चा था लेकिन जब उसकी बेटी की जान को एक राक्षस से खतरा हो जाता है तो वह भागती नहीं वह लड़खड़ाती नहीं। इसके बजाय वह युद्ध की घोषणा करती है। कैप्शन दिया गया यह विवरण नयनतारा की फिल्म की कहानी को कह देता है। दर्शकों को इस फिल्म में वह एक मां की भूमिका निभाती नजर आएंगी जिसका मकसद बस अपनी बच्ची की रक्षा करना है। इसके लिए वह बुरे लोगों से भी लड़ने को तैयार है।
एक्शन का दम दिखाएंगी नयनतारा
अपनी फिल्म रक्कायी में नयनतारा जबरदस्त एक्शन करती हुई नजर आएंगी। अब तक दर्शक ऐसा एक्शन करते हुए साउथ फिल्मों में मुख्य अभिनेताओं को देखते थे लेकिन अब अपने एक्शन का दम नयनतारा भी दिखाएंगी। वह पहले भी कई फिल्मों में एक्शन सींस कर चुकी हैं लेकिन यह पहली बार होगा कि पूरी फिल्म में वह एक्शन करेंगी।