पुरी जगन्नाध की 2019 की हिट फिल्म 'इस्मार्ट शंकर' के सीक्वल 'डबल इस्मार्ट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। राम पोथिनेनी ने मुख्य किरदार के रूप में अपनी भूमिका दोहराई है और संजय दत्त बिग बुल के किरदार में धमाल मचाते नजर आए हैं। एक्शन से भरपूर फिल्म का ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। दर्शक इसे देखने के बाद फिल्म के लिए अपना उत्साह व्यक्त कर रहे हैं।
'डबल इस्मार्ट' का धांसू ट्रेलर जारी
'डबल इस्मार्ट' का 2 मिनट 42 सेकंड लंबा ट्रेलर वहीं से शुरू होता है जहां 'इस्मार्ट शंकर' ने राम के चरित्र को हमेशा के लिए उसके मस्तिष्क में एक चिप के साथ छोड़ दिया था जो यादों को स्थानांतरित करने की अनुमति देता है। ट्रेलर में संजय दत्त काफी ज्यादा दमदार लग रहे हैं। ट्रेलर में संजय दत्त का एक डायलॉग भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें अभिनेता कहते हैं, 'मेरा दिमाग तेरे भेजे में घूसने वाला है। तू मेरी तरह बदलने वाला है।' ट्रेलर से साफ होता है कि फिल्म में राम और संजय दत्त की भिड़ंत काफी तगड़ी होगी।