फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darshan Thoogudeepa: रेणुकास्वामी हत्याकांड में कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स की पहल, परिजनों को दी आर्थिक मदद

Sat, 15 Jun 2024 07:16 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रेणुकास्वामी हत्याकांड इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। इसी बीच कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है। 
विज्ञापन
दर्शन थुगुदीपा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेणुकास्वामी हत्याकांड इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। एक 33 वर्षीय प्रशंसक जिसकी हत्या का आरोप कन्नड़ के चर्चित अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और उनकी करीबी दोस्त पवित्रा गौड़ा पर लगा है। मामले में दर्शन और पवित्रा सहित 12 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। हत्याकांड में पुलिस को आए दिन कोई न कोई सुराग मिल रहा है। इसी बीच कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) के एक प्रतिनिधिमंडल ने रेणुकास्वामी के परिजनों से मुलाकात की। 

केएफसीसी ने रेणुकास्वामी के परिजनों को दिया मुआवजा

शनिवार को रेणुकास्वामी के परिवार से मिले केएफसीसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें मुआवजे के रूप में 5 लाख रुपये दिए। रेणुकास्वामी हत्याकांड में 'चैलेंजिंग स्टार' के नाम से मशहूर अभिनेता दर्शन और उनके 12 करीबी सहयोगियों को 12 जून को गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में पुलिस आरोपियों को लेकर घटनास्थल पहुंची थी, जहां मौका-मुआयना से कई अहम जानकारी मिली। साथ ही सीसीटीवी फुटेज से भी कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। 

विज्ञापन


Arjun Kapoor: होने वाली दुल्हन सोनाक्षी के साथ क्यों नहीं चला अर्जुन कपूर का रिश्ता, एक्टर ने खुद किया खुलासा

परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदना 

कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) के अध्यक्ष एन एम सुरेश ने कहा, 'हम व्यक्तिगत रूप से अपनी संवेदना व्यक्त करने और परिवार को यह बताने गए कि रेणुकास्वामी के साथ जो हुआ उसके लिए इंडस्ट्री को बेहद खेद है। हमने उन्हें यह भी बताया कि हम भविष्य में भी उनके साथ खड़े रहेंगे।' सुरेश के मुताबिक, पुलिस जांच पूरी होने पर अगर दर्शन दोषी पाए गए तो उन पर केएफसीसी भी कार्रवाई करेगी।

Bhairava Anthem promo: भैरव एंथम में दिखेगा प्रभास और दिलजीत का स्वैग, जानें कब आएगा भारत का सबसे बड़ा गाना?

प्रतिनिधिमंडल में शमिल रहे ये लोग

केएफसीसी के सचिव बा मा गिरीश ने पीटीआई बताया, 'हमने केएफसीसी की ओर से उनकी पत्नी को 2.5 लाख रुपये और उनके पिता और मां को 2.5 लाख रुपये दिए।' प्रतिनिधिमंडल में सुरेश और गिरीश के अलावा उपाध्यक्ष जी वेंकटेश, कोषाध्यक्ष जयसिम्हा मुसुरी और सचिव कर्रीसुब्बू शामिल थे। टीम के साथ पूर्व राष्ट्रपति एस ए चिन्ना गौड़ा, सा रा गोविंदु और के वी चंद्रशेखर भी मौजूद थे।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें