फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: क्या 'जेलर 2' के सामने पस्त हुई 'रणबाली'? सुस्त हुई 'दृश्यम 3' की कमाई, जानें कलेक्शन

Fri, 16 Oct 2026 06:54 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉक्स ऑफिस: थिएटर्स में साउथ की दो मच-अवेटेड फिल्में सज गई हैं। एक तरफ रजनीकांत की 'जेलर 2' है, तो वहीं दूसरी तरफ विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 'रणबाली'। जानिए इन दोनों फिल्मों ने आज शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' गुरुवार 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वहीं आज 16 अक्तूबर को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' भी रिलीज हो चुकी है। जानिए दोनों फिल्मों के लिए शुक्रवार का दिन कैसा रहा। 
विज्ञापन
Trending Videos

जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'जेलर 2' का कलेक्शन 
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्में साउथ की ऑडियंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होती। कल रिलीज हुई फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। गुरुवार को इसने 59.70 करोड़ का धुंआधार कलेक्शन किया था।

वहीं आज दूसरे दिन इसने खबर लिखे जाने तक 26.88 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं दो दिनों में 'जेलर 2' ने भारत में कुल 86.58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 

ये भी पढ़ें- Jailer 2 Review: रजनीकांत का स्वैग, ऋतिक और मोहनलाल का दमदार कैमियो, सीटी बजाने पर मजबूर करता है हर सीन

रणबाली - फोटो : एक्स
फीकी रही 'रणबाली' की शुरुआत
  • विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'रणबाली' का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार था।
  • आज से फिल्म सिनेमाघरों में सज गई है।
  • लेकिन इसे वो शुरुआत नहीं मिली, जिसकी उम्मीद थी।
  • फिल्म पहले दिन डबल डिजिट का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।
  • बता दें कि 'रणबाली' ने पहले दिन महज 6.33 करोड़ की कमाई की है।
  • अब देखना होगा कि वीकएंड पर फिल्म कैसा परफॉर्म करती है। 

ये भी पढ़ें- रणबाली एक्स रिव्यू: पर्दे पर छाई 'विरोश' की जोड़ी, कहानी में रही कैसी कमी? जानिए फिल्म देखकर क्या बोले दर्शक

दृश्यम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 3' की घटी कमाई
अजय देवगन, तब्बू, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' की कमाई भी अब फीकी पड़ती नजर आ रही है। पहले हफ्ते में इसने 245.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे हफ्ते 'दृश्यम 3' 87.50 करोड़ की कमाई की।

फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं। आज शुक्रवार को इसने 2.03 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 334.52 करोड़ हो गया है। 
विज्ञापन

प्रहार और नई नवेली फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों से होगी टक्कर
  • दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिलने वाली है।
  • 2 अक्तूबर को रिलीज हुई 'दृश्यम 3' फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है।
  • वहीं आज इन दोनों फिल्मों के साथ रिलीज हुई राजकुमार राव की 'प्रहार' और यामी गौतम की 'नई नवेली' से भी इन्हें टक्कर मिलेगी। 

ये भी पढ़ें- ओपनिंग डे कलेक्शन: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर हारी राजकुमार की ‘प्रहार’? ‘नई नवेली’ ने ली इतने करोड़ से एंट्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें