शो 'बिग बॉस 20' में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। अब सामने आए प्रोमो से भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में घर में और भी हंगामा होने वाला है।
कौन बना नया कैप्टन?
नए हफ्ते से कैप्टन में भी बदलाव कर दिया गया है। पिछले हफ्ते के कैप्टन आसिफ थे। अब उनके बाद स्काउट को कैप्टंसी की कमान सौंप दी गई है। अब देखना होगा कि वो किस तरह घर चलाते हैं।
बिग बॉस 20
- फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
क्या गुप-चुप हो रहा प्यार?
सामने आए एक प्रोमो में यंग और स्काउट के बीच कुछ बातें होती नजर आ रही हैं। स्काउट यंग को बताते हैं कि इस घर में किसी को गंदा प्यार हो गया है। तो यंग पूछते हैं, 'किसको'। इस पर स्काउट बताते हैं गुल्लू को।
इसके बाद यंग खुदसे कहते हैं- 'कनिका से'? स्काउट यंग की इस बात पर हामी भर देते हैं। इसके बाद दोनों के बीच बात होती है कि अगर प्यार है तो खुलकर बोलो। वहीं यंग कहते हैं, 'ऑडियंस को भी तब तक ही मजा आएगा, जब तक गुल्लू कनिका को पटाएगा। जैसे ही कनिका पट जाएगी, उसके बाद ऑडियंस भी बोर हो जाएगी।' आखिर में यंग कहते हैं, 'कनिका एक्सट्रीम स्मार्ट है।'
बिग बॉस 20
- फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
अरिश्फा ने मचाया हंगामा
सामने आए एक प्रोमो में अरिश्फा पूरे घर को उधल-पुधल करती नजर आ रही है। कभी वो तकियों को इधर-उधर फेंक रही हैं, तो कभी किसी और सामान को अपनी जगह से उठा कर नीचे फेंक दे रही हैं।
इस बीच वो कहती हैं, 'बहुत गंदगी पसंद है ना, अब रहो गंदगी में।' अरिश्फा की ये हरकत देखकर घरवाले भी हैरान नजर आते हैं। अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में क्या कुछ खास होता है।
ये भी पढ़ें- विवाद पर प्रतिक्रिया: इमरान को देश छोड़ने का नोटिस मिलने पर क्या बोले एजाज खान? किरीट सोमैया ने भी दिया बयान