फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: नहीं रहे मलयालम डायरेक्टर बैजू परवूर, 42 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Tue, 27 Jun 2023 02:26 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलयालम फिल्म निर्देशक और प्रोडक्शन कंट्रोलर बैजू परवूर का निधन हो गया। उन्होंने 42 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
बैजू परवूर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम फिल्म निर्देशक और प्रोडक्शन कंट्रोलर बैजू परवूर का निधन हो गया। उन्होंने 42 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बैजू का बुखार और शारीरिक परेशानी का इलाज चल रहा था। उनके परिवार का कहना है कि निर्देशक के असामयिक निधन का मुख्य कारण फूड पॉइजनिंग है। रिपोर्ट्स के अनुसार बैजू का परिवार का दावा है कि फूड पॉइजनिंग की वजह से उन्हें शारीरिक परेशानी हो रही थी, जिस कारण उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


ऐसे बिगड़ी निर्देशक की तबीयत
कथित तौर पर शनिवार, 24 जून को बैजू परवूर एक फिल्म के काम के लिए कोझिकोड में थे और बाद में घर वापस जाते समय उन्होंने एक होटल से खाना खाया। शारीरिक परेशानी का अनुभव करते हुए उन्होंने अपनी पत्नी के घर कुन्नमकुलम जाने का फैसला किया, जहां उनकी हालत और बिगड़ने लगी। इसके बाद रविवार को कुझुपिल्ली के एक निजी अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया।
Rhea Chakraborty: मुझे बहुत कुछ कहा गया, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लोगों के रवैये पर छलका रिया का दर्द
विज्ञापन


स्पताल में हुआ निधन
बैजू की हालत बिगड़ने पर उन्हें कोच्चि के एक अस्पताल में ले जाया गया। सोमवार को उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी चित्रा और उनके बच्चे आराध्या और आरव हैं। सोमवार शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया। बैजू के अचानक निधन से इंडस्ट्री में गम का माहौल है और उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

Kajol: काजोल ने शाहरुख खान को बताया सबसे समझदार अभिनेता, साझा किया फिल्म 'करण अर्जुन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

अगले महीने रिलीज होगी पहली फिल्म
बैजू परवूर की आने वाली फिल्म 'सीक्रेट' जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी और इसी वक्त यह हादसा हो गया। बतौर निर्देशक बैजू की पहली फिल्म 'सीक्रेट' अगले महीने जुलाई को रिलीज होगी। निर्देशक होने के अलावा बैजू परवूर ने 45 से अधिक फिल्मों में प्रोडक्शन कंट्रोलर के रूप में भी काम किया था।
Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित को ध्यान में रखकर लिखा गया था 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' गाना? जानिए क्यों

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें