साउथ अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी और अभिनेता नवीन पॉलीशेट्टी एक साथ फिल्म 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' में स्क्रीन साझा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म का नया पोस्टर सामने आ चुका है। साथ ही फिल्म को नई रिलीज डेट में मिल चुकी है। अनुष्का और नवीन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए रिलीज डेट का खुलासा किया है।