फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: एक बार फिर धमाल मचाने आ रहे हैं अल्लू अर्जुन, रिलीज होगा 'अला वैकुंठप्रेमुलु' का हिंदी डब वर्जन

Tue, 31 Jan 2023 08:14 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 'अला वैकुंठपुरमलो' का हिंदी डब वर्जन जल्द ही यूट्यूब पर रिलीज होने वाला है।
विज्ञापन
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर हिंदी दर्शकों के बीच धमाल मचाने आ रहे हैं। दरअसल, अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े की तेलुगू फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' साल 2020 में रिलीज हुई थी। अल्लू अर्जुन की यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 'अला वैकुंठपुरमलो' ने देशभर में बंपर कमाई की थी। अब अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, 'अला वैकुंठपुरमलो' का हिंदी डब वर्जन जल्द ही यूट्यूब पर रिलीज होने वाला है।

विज्ञापन

अला वैकुंठपुरमलो - फोटो : सोशल मीडिया
अब दर्शक 'अला वैकुंठपुरमलो' के हिंदी डब वर्जन को यूट्यूब पर फ्री में देख सकेंगे। इस फिल्म के हिंदी भाषा में रिलीज होने की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म 'शहजादा' 2020 में आई तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'अला वैकुंठपुरमलो' की ही ऑफिशियल रीमेक है। दर्शकों को 'शहजादा' फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। शहजादा 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब इस बीच ओरिजिनल वर्जन यानी अल्लू अर्जुन की 'अला वैकुंठपुरमलो' का हिंदी वर्जन आने वाला है।

अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' हिंदी में गुरुवार, 2 फरवरी को यूट्यूब पर रिलीज होगी। यह हिंदी डब वर्जन गोल्डमाइंस टेलिफिल्म्स यूट्यूब चैनल पर फ्री में उपलब्ध होगी। इसके साथ ही यह फिल्म गोल्डमाइंस के फेसबुक पेज पर भी उपलब्ध होगी। दरअसल, गोल्डमाइंस के मनीष शाह ने जनवरी 2022 में ही 'अला वैकुंठपुरमलो' के हिंदी वर्जन को रिलीज करने की योजना बनाई थी, लेकिन फिल्म के निर्माता अल्लू अरविंद के मना करने के बाद इसकी रिलीज रोक दी गई थी।

Aamir-Kartik: आमिर कार्तिक ने शादी में जमकर किया डांस, 'आए हो मेरी जिंदगी में' गाकर लोगों को किया इंप्रेस
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन - फोटो : social media
कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' अल्लू अर्जुन की 'अला वैकुंठपुरमलो' की आधिकारिक रीमेक फिल्म है। तेलुगू फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में थीं। वहीं, 'शहजादा' में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। 'शहजादा' में मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, राजपाल यादव और सचिन खेडेकर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Tarsem Singh: तरसेम सिंह ने भारत में पूरी की अपनी पहली फिल्म की शूटिंग, मूवी को बताया बेहद खास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें