फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good Bad Ugly: बड़े पर्दे पर नहीं देख सके 'गुड बैड अग्ली'? जानिए किस ओटीटी पर उठा सकेंगे इस फिल्म का लुत्फ

Sat, 03 May 2025 01:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Good Bad Ugly OTT Release: अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कि यह फिल्म कब और कौन से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा सकेगी।
विज्ञापन
गुड बैड अग्ली पोस्टर - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। यह गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कलेक्शन नहीं कर सकी थी। फिल्म का  निर्देशक अधीक रविचंद्रन ने किया है। फैंस को ये फिल्म भले ही पसंद आई हो, लेकिन व्यवसायिक रूप से यह सफल नहीं हो सकी थी। सिनेमाघरों के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

Salman Khan: ठंडे बस्ते में गई सलमान खान की फिल्म 'गंगा राम', फैंस की नाराजगी बनी वजह?

गुड बैड अग्ली - फोटो : इंस्टाग्राम @ adhikravi
नेटफ्लिक्स पर जल्द स्ट्रीमिंग
'गुड बैड अग्ली' के थिएट्रिकल राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर  8 मई 2025 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में देखी जा सकेगी। जिन दर्शकों ने सिनेमाघरों में यह फिल्म मिस कर दी, उनके लिए यह एक शानदार मौका है। फिल्म का थिएट्रिकल विंडो चार हफ्तों का रहा, जिसके बाद अब यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने वाले वाली है।
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने साझा किया डायरी नोट, लिखा- ‘जो आज तुम्हारा दोस्त है वो कल…’
विज्ञापन

गुड बैड अग्ली - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म में मौजूद हैं ये सितारे
फिल्म में अजित के साथ तृषा कृष्णन मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आई हैं। उनके अलावा अर्जुन दास, प्रिया प्रकाश वारियर, प्रभु, प्रसन्ना और शाइन टॉम चाको जैसे कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए हैं। मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का संगीत जी वी प्रकाश कुमार ने दिया है। 
Allu Arjun: प्रशंसक के साथ सेल्फी ना लेने पर ट्रोल हुए अल्लू अर्जुन, यूजर बोले- ‘एटीट्यूड लेकर क्या होगा?’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें