समिट के दौरान विजय ने किन अभिनेताओं को एकसाथ फिल्म में लाने की बात कही
पिंकविला की एक खबर के मुताबिक, मुंबई में वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES 2025) के दूसरे दिन विजय देवरकोंडा भी शामिल हुए। इस दौरान विजय ने कहा वह चाहते हैं कि शाहरुख खान और अल्लू अर्जुन भविष्य में किसी फिल्म में एक साथ काम करें। उन्होंने बताया कि शाहरुख की फिल्म ने करीब 800-1000 करोड़ रुपये और अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए। विजय ने यह भी कहा कि अगर दक्षिण और उत्तर भारत के ये बड़े सितारे साथ आएं, तो देश को एकजुट करने में मदद मिलेगी। उनका मानना है कि भारतीय सिनेमा को और आगे ले जाने के लिए ऐसे सहयोग बहुत जरूरी हैं। इससे न सिर्फ ध्यान आकर्षित होगा, बल्कि विकास भी होगा।
वेव्स समिट 2025
WAVES 2025 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस चार दिवसीय कार्यक्रम में शाहरुख खान, रजनीकांत, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, करण जौहर और अल्लू अर्जुन जैसी हस्तियां शामिल हुईं। पहले दिन करण जौहर ने एक पैनल चर्चा की मेजबानी की, जिसमें अल्लू अर्जुन ने भारतीय सिनेमा के बारे में बात की। दूसरे दिन करीना, विजय और ऐश्वर्या राय के साथ करण जौहर की चर्चा और आमिर खान का सत्र होगा।
यह भी पढ़ें: Palak Tiwai: 'द भूतनी' की रिलीज के बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं पलक तिवारी, चेहरे पर दिखा संतोष और खुशी..