30 बार उसी सिनेमाघर में गया, कभी हादसा नहीं हुआ
मीडिया से बात करते हुए अल्लू ने कहा- 'जो कुछ भी हुआ वो मेरे कंट्रोल के बाहर था। मैं उस थिएटर में बीते कई सालों से अपनी फिल्म देखने जा रहा हूं। बीते 20 साल में मैं वहां कम से कम 30 बार गया हूं पर कभी भी ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ। हालांकि, जो भी हुआ उसके लिए हम माफी मांगते हैं। मेरी संवेदनाएं उस परिवार के साथ हैं।'
अल्लू अर्जुन ने किया फैंस का अभिवादन
अल्लू अर्जुन ने जेल से रिहा होते ही ऑफिस का रुख किया। इसके बाद वे अपने जुबली हिल्स स्थित घर 'अल्लू गार्डन' पहुंचे। यहां उन्होंने फैंस का अभिवादन किया। साथ ही वे ठीक हैं इस बात का फैंस को आश्वासन भी दिया।
आज सुबह रिहा हुए अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह सवा 7 बजे के करीब हैदराबाद की चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। जेल से रिहा होने के बाद अल्लू अर्जुन जुबली हिल्स स्थित गीता आर्ट्स के ऑफिस गए। अब वो वहां से घर के लिए रवाना हो चुके हैं। एक्टर को लेने के लिए उनके सुसर चंद्रशेखर रेड्डी और पिता अल्लू अरविंद जेल के बाहर पहुंचे। वे यहां से कड़ी सुरक्षा के बीच अपने घर के लिए रवाना हो गए।