बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के रास्ते पर पड़ने वाली खाने-पीने की दुकानों और ठेले पर योगी सरकार की तरफ से दुकान मालिकों के नाम पोस्टर लगाने वाले आदेश पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा?
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद मुखर होकर बोलने के लिए जाने जाते हैं। वह राजनीतिक मुद्दों पर भी अपने विचार खुलकर रखते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहते हैं। अब अभिनेता ने उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के रास्ते पर पड़ने वाली खाने-पीने की दुकानों और ठेले पर योगी सरकार की तरफ से दुकान मालिकों के नाम पोस्टर लगाने वाले आदेश पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं अभिनेता ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है?
विज्ञापन
सोनू सूद ने दी ये प्रतिक्रिया
अभिनेता सोनू सूद ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘हर दुकान पर केवल एक नेम प्लेट होनी चाहिए और वो है मानवता।’ सोनू की इस पोस्ट को यूजर उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के रास्ते पर दुकानदारों के नेम प्लेट लगाने को लेकर दिए गए आदेश से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, उनके प्रशंसक उनकी इस सोच की खूब सराहना भी कर रहे हैं।
मौनी रॉय ने बीच पर बिखेरा जलवा, यूजर बोले- ‘हुस्न तेरा तौबा-तौबा’
अभिनेता सोनू सूद के इस पोस्ट करने के बाद से ही इस पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, ‘आपने सच कहा सर उम्मीद है सरकार इसे समझेगी।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मानवता पहले बाद में सब कुछ आना चाहिए।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘यह कहने के लिए धन्यवाद।’ ऐसी ही ना जाने कितनी ही प्रतिक्रियाएं लोग इस पोस्ट पर दे रहे हैं।
सोनू सूद वर्क फ्रंट
सोनू सूद के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘फतेह’ में नजर आएंगे। यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें सोनू सूद एक्शन अवतार में दिखेंगे। बता दें कि इस फिल्म में वह अभिनेता तो हैं ही साथ ही वह इस फिल्म का निर्देशन भी कर रहे हैं। उनके प्रशंसक इसका बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।
'बैड न्यूज' की सफल शुरुआत, टिकट विंडो पर ली शानदार ओपनिंग