सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल
- फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona
'दो दिल प्यार में थे, धर्म नहीं देखा'
सोनाक्षी और जहीर की शादी काफी सादगीभरे समारोह में हुई। सोनाक्षी और जहीर क्योंकि अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते हैं, लिहाजा इनकी शादी काफी चर्चा में रही। हाल ही में सोनाक्षी ने हॉटरफ्लाई के साथ एक इंटरव्यू में जहीर के साथ स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी करने के बारे में बात की। अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखने को लेकर उन्होंने कहा, 'जहीर और मैं धर्म को नहीं देख रहे थे। यहां दो लोग हैं, जो एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं, अब ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है'?
यह खबर भी पढ़ें:
Sikandar Teaser: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' से फैंस को हैं ये पांच उम्मीदें, क्या खरे उतरेंगे एक्टर; जानें
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
- फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona
'वो दिवाली पूजा में बैठता है, मैं उसके नियाज में'
सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा, 'वह मुझ पर अपना धर्म नहीं थोप रहा है। मैं उस पर अपना धर्म नहीं थोप रही हूं। हम बैठकर इस बारे में बात नहीं करते हैं। हम एक-दूसरे की संस्कृति की तारीफ करते हैं और उसे समझते हैं। वे अपने घर में कुछ परंपराओं का पालन करते हैं। मैं अपने घर में कुछ परंपराओं को फॉलो करती हूं'। उन्होंने ने यह भी बताया कि वे एक-दूसरे के धर्म का सम्मान कैसे करते हैं? सोनाक्षी ने कहा, 'जहीर मेरे साथ दिवाली पूजा में आकर बैठता है। और मैं उनके नियाज में जाकर बैठती हूं। यही बात मायने रखती है! मैं उनका और उनकी संस्कृति का सम्मान करती हूं और वे मेरा और मेरी संस्कृति का सम्मान करते हैं। उनके पूरे परिवार और मुझे लगता है कि ऐसा ही होना चाहिए'।
यह खबर भी पढ़ें:
O Saathi Re: इम्तियाज की रोमांटिक सीरीज 'ओ साथी रे' की घोषणा, अदिति-अर्जुन रामपाल-अविनाश तिवारी आएंगे नजर
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म में नजर आएंगी सोनाक्षी
सोनाक्षी और जहीर फिल्म 'डबल एक्सएल' में साथ काम कर चुके हैं। सोनाक्षी और जहीर इकबाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर कपल गोल्स देते दिखते हैं। सोनाक्षी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन रिलीज की तारीख अभी सामने नहीं आई है।