फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar Teaser: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' से फैंस को हैं ये पांच उम्मीदें, क्या खरे उतरेंगे एक्टर; जानें

Thu, 27 Feb 2025 01:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sikandar Teaser: आज सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का टीजर रिलीज होने वाला है। सलमान खान की फिल्म के टीजर से उनके फैन को बहुत उम्मीदें हैं। आइए इनके बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दर्शक सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। एक साल के बाद ऐसा मौका आएगा कि सलमान खान के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। सलमान की सबसे आखिरी फिल्म 'टाईगर 3' थी. इसे दर्शकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। ऐसे में एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिकंदर' से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
विज्ञापन

सलमान रश्मिका की केमिस्ट्री
इंडस्ट्री में इन दिनों जिस एक्ट्रेस की सबसे ज्यादा चर्चा है वह हैं रश्मिका मंदाना। रश्मिका सलमान खान के साथ पहली बार फिल्म बना रही हैं। एक इंटरव्यू में रश्मिका ने कहा कि उन्होंने 'सिकंदर' में ठेठ नायिका का किरदारा अदा किया है। इसलिए उम्मीद है कि सिकंदर के टीजर में सलमान और रश्मिका की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

सलमान का स्वैग
'सिकंदर' फिल्म का टीजर आज रिलीज होने वाला है। ऐसे में सलमान के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस टीजर में सलमान खान का स्वैग देखने को मिलेगा। टीजर में उनके हाथ का फिरोजा, उनकी गहरी आंखें और अगर बिना शर्ट के कोई सीन हो तो सोने पर सुहागा होगा।

जबरदस्त एक्शन
एआर मुरुगादॉस एक्शन फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में दर्शक उम्मीद कर रहे हैं कि 'सिकंदर' के टीजर में बेहतरीन एक्शन देखने को मिलगा।

सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @beingsalmankhan
अच्छा बैकग्राउंड म्यूजिक
संतोष नारायणन ने कई बेहतरीन फिल्मों जैसे, कल्कि 2898 एडी, दशहर, जिगराठंडा में न्यूजिक दी है। संतोष ने ही सिकंदर का बैकग्राउंड म्यूजिक दिया है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि सिकंदर के टीजर में बेहतरीन म्यूजिक होगी।
विज्ञापन

काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम
काजल अग्रवाल की झलक
फिल्म निर्माताओं ने अधिकारिक तौर पर नहीं बताया है कि फिल्म में काजल अगग्रवाल हैं या नहीं, लेकिन खबरें हैं कि उन्होंने फिल्म में काम किया है। अगर ऐसा है तो वह 4 सालों के बाद हिंदी फिल्मों में आ रही हैं। ऐसे में उम्मीद है कि टीजर में काजल की भी झलक दिखाई देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें