अभिनेता सोहेल खान अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक छोटी लेकिन दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने अपने माता-पिता सलीम खान और सलमा खान के प्रति अपना प्यार जताया है।
सोहेल खान की पोस्ट में क्या है?
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोहेल खान ने सलीम खान और सलमा खान की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वह एक-दूसरे का हाथ थामे कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस जोड़ी पर प्यार बरसाते हुए सोहेल ने लिखा, 'दुनिया में कोई भी बच्चा इससे ज्यादा भाग्यशाली नहीं हो सकता।' इसके साथ उन्होंने लाल दिल वाले इमोजी भी लगाए।
सलीन खान, सलमा खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया
इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सोहेल की भाभी शूरा खान ने लाल दिल वाले इमोजी पोस्ट किए। जरीन खान ने दिल वाला इमोजी और नजर वाला इमोजी कमेंट किया। अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने भी प्यार भरे इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी। सिर्फ सेलेब्स ही नहीं, बल्कि फैंस ने भी सोहेल और उनके माता-पिता पर खूब प्यार बरसाया।
यूजर ने की सलीम के लिए दुआ
एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'मैं दुआ करता हूं कि अल्लाह सलीम खान और उनके पूरे परिवार को अच्छी सेहत, दौलत, लंबी उम्र और खुशियां दे।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अल्लाह उन्हें अच्छी सेहत दे।' तीसरे यूजर ने लिखा, 'दुनिया की सबसे बड़ी दौलत वालिदैन (माता-पिता) होते हैं।'
सोहेल खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खान परिवार के बारे में जानकारी
- सलीम खान का परिवार बॉलीवुड के सबसे प्रमुख और प्रभावशाली परिवारों में से एक है।
- इसके मुखिया मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान हैं। उनकी पत्नियां सलमा खान और हेलेन हैं।
- सलीम और सलमा के चार बच्चे हैं और एक गोद ली हुई बेटी है।
- उनके अपने बच्चों में सलमान खान, अरबाज खान, अलवीरा खान अग्निहोत्री और सोहेल खान शामिल हैं।
- उनकी गोद ली हुई बेटी का नाम अर्पिता खान शर्मा है।