फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitare Zameen Par: आमिर खान के लिए बढ़ीं मुश्किलें, इसलिए शुरु हुई 'सितारे जमीन पर' के बॉयकॉट की मांग

Thu, 15 May 2025 11:01 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sitare Zameen Par Faces Boycott Calls: आमिर खान की आने वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' के लिए मुश्किल वक्त आ गया है। यूजर इसके बॉयकॉट की मांग कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामाला?
विज्ञापन
सितारे जमीन पर - फोटो : इंस्टाग्राम-@aamirkhanproductions
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी आगामी फिल्म 'सितारे जमीन पर' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी के लिए एकदम तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद यह फिल्म गलत वजह से एक्स पर ट्रेंड करने लगी। कई एक्स यूजर्स आमिर खान की फिल्म के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं।

आमिर खान पर इल्जाम

विज्ञापन

आपको बता दें कि आमिर खान प्रोडक्शंस ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में एक पोस्ट किया था। पोस्ट में भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी की तारीफ की गई थी लेकिन कई लोगों ने आमिर पर भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच चुप रहने का इल्जाम लगाया। आमिर पर ये भी इल्जाम है कि वह अपनी आने वाली फिल्म की कामयाबी के लिए अपनी पोस्ट का इस्तेमाल प्रचार के रुप में कर रहे हैं।

यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स एक्स पर आमिर की फिल्म के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं।
Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने उन कलाकारों पर रखी राय, जो भारत-पाक संघर्ष पर रहे चुप, कहा- फौजी की बेटी हूं...

विज्ञापन

सितारे जमीन पर - फोटो : AmirKhanTakies
भारत-पाक संघर्ष पर नहीं बोले आमिर
एक्स पर एक यूजर ने लिखा 'आमिर खान ने सत्यमेव जयते नाम से एक शो बनाया और आखिर में वह एक ऐसे व्यक्ति बन गए जिसकी उन्होंने अपने शो में आलोचना की। अपने देश और सैनिकों के लिए एक शब्द भी नहीं कह सकते, क्योंकि इससे उनकी आने वाली फिल्म पर असर पड़ सकता है। अब समय आ गया है कि लोगों को 'सितारे जमीन पर' का बहिष्कार करना चाहिए।"
Bhool Chuk Maaf: इस तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'भूल चूक माफ', निर्माताओं ने किया एलान

तुर्किये को लेकर आमिर पर कमेंट
इस बीच, तुर्किये से उनकी पुरानी क्लिप फिर से ऑनलाइन सामने आई। इसमें आमिर खान फर्स्ट लेडी एमीन एर्दोगन के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो पर पहले भी विवाद हो चुका है।
एक दूसरे यूजर ने लिखा 'आमिर खान ने पहलगाम हमले पर कोई पोस्ट नहीं किया, इसलिए अब समय आ गया है कि तुर्किये पर्यटन के सफल बहिष्कार के बाद आमिर खान की आने वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का बहिष्कार किया जाए। आमिर ने तुर्किये का दौरा किया और तुर्किये के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी से मुलाकात की। तुर्किये ने पाकिस्तान का समर्थन किया है'।

कैसे शुरू हुआ भारत पाकिस्तान विवाद?
ख्याल रहे भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी।
भारतीय सशस्त्र बलों ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर हमले किए। इस कार्रवाई को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया।
 
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर पर आमिर खान की टीम
सोमवार को आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर लिखा 'ऑपरेशन सिंदूर के नायकों को सलाम। हमारे देश की सुरक्षा के लिए उनके साहस, बहादुरी और अटूट प्रतिबद्धता के लिए हमारे सशस्त्र बलों का आभार। माननीय प्रधानमंत्री को उनके नेतृत्व और दृढ़ संकल्प के लिए धन्यवाद। जय हिंद।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें