फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again: ‘कल्कि 2898 एडी’ में दीपिका को भूले रणवीर, ‘सिंघम अगेन’ को बताया ‘बेबी सिम्बा’ की डेब्यू फिल्म

Mon, 07 Oct 2024 02:00 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रोहित शेट्टी की निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर सोमवार यानी 7 अक्तूबर को मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में जारी किया गया। कार्यक्रम के दौरान रणवीर ने कहा कि यह फिल्म उनकी बेटी की पहली फिल्म है, क्योंकि फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका गर्भवती थीं।
विज्ञापन
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म सिंघम अगेन की रिलीज के लिए तैयार हैं। रोहित शेट्टी की निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर सोमवार यानी 7 अक्तूबर को मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में जारी किया गया। कार्यक्रम के दौरान रणवीर ने कहा कि यह फिल्म उनकी बेटी की पहली फिल्म है, क्योंकि फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका गर्भवती थीं। हालांकि, यह खुलासा पहले ही हो चुका था कि कल्कि 2898 एडी की शूटिंग के वक्त दीपिका प्रेग्नेंट थीं। 
विज्ञापन


रणवीर सिंह ने सिंघम को बताया बेटी की पहली फिल्म
रणवीर ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा, "दीपिका इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं क्योंकि वह बच्चे के साथ हैं। मेरी ड्यूटी रात में है। फिल्म में बहुत सारे सितारे हैं और मैं यह कहना चाहूंगा कि यह मेरे बच्चे, बेबी सिंबा का डेब्यू है, क्योंकि दीपिका सिंघम अगेन की शूटिंग के दौरान गर्भवती थीं।"
 

अभिनेता ने अपनी बेटी को दिया बेबी सिम्बा का टैग
रणवीर ने कहा, "लेडी सिंघम (दीपिका), सिम्बा और बेबी सिम्बा की ओर से आप सभी को दिवाली की बहुत शुभकामनाएं। ट्रेलर का आनंद लें और अपने परिवारों के साथ दिवाली मनाएं। हमें आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।"
विज्ञापन



कल्कि 2898 एडी की शूटिंग के वक्त प्रेग्नेंट थीं दीपिका
 एक इंटरव्यू में शाश्वत ने बताया कि था जब यह सीन शूट किया गया तो दीपिका के पति रणवीर सिंह सेट पर मौजूद थे। उस समय दीपिका प्रेग्नेंट थी, उन्होंने कहा कि उन्होंने अभिनेता को भरोसा दिलाया कि दीपिका और उनके सीन को लेकर पूरी सावधानी बरती जाएगी और जहां जरूरत होगी, बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जाएगा।

इन कलाकारों से सजी है फिल्म
दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। दीपिका ने अप्रैल 2024 में 'सिंघम अगेन' की शूटिंग शुरू कर दी थी। 8 सितंबर को कपल ने अपनी बेटी का स्वागत किया था और फैंस के साथ इस खुशखबरी को शेयर भी किया था। वहीं, बात करें 'सिंघम अगेन' की तो फिल्म में दीपिका शक्ति शेट्टी के रूप में नजर आएंगी, जो 'कॉप यूनिवर्स' की पहली महिला हैं। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में रणवीर 'सिम्बा' के रूप में अपनी भूमिका को फिर से दोहराएंगे। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार जैसे कलाकार भी हैं।

Singham Again: 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर लॉन्च में दीपिका के अंदाज पर मर मिटे रणवीर, दे डाली दनादन किस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें