रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज तारीख टल गई है। यह फिल्म इस साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। कहा जा रहा है कि शूटिंग पूरी ना होने के कारण फिल्म की रिलीज की तारीख टाली गई है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को इसी साल दिवाली पर रिलीज किया जा सकता है।
पुष्पा 2 से बचने के लिए बदली रिलीज की तारीख!
'सिंघम अगेन' की रिलीज की तारीख बदलने के बाद लोगों ने तरह-तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दी है। कुछ लोगों का कहना है कि रोहित शेट्टी अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 से सामना करने से बच रहे हैं।