अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों 'चंदू चैंपियन' की तैयारियों में व्यस्त हैं। उनका कहना है कि इस आगामी फिल्म में वह बिल्कुल अलग अवतार में दिखेंगे, जिसके लिए उन्होंने जमकर मेहनत की है।
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगे। हाल ही में अभिनेता ने इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने कड़ी मशक्कत की। दरअसल, कार्तिक आर्यन ने हाल ही में नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' में हिस्सा लिया। वहां उन्होंने अपनी आगामी फिल्म के बारे में दिलचस्प जानकारी साझा की।
विज्ञापन
बॉक्सिंग से तैराकी तक, क्या-क्या सीखा?
कार्तिक आर्यन ने कहा, 'यह एक जेनर फिल्म है। यह स्पोर्ट्स फिल्म है। मतलब एक शख्स का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन। अब जब वो पिक्चर पूरी उस जोन में और उस पर ही आधारित है तो उसके लिए काफी सारे स्किल्स चाहिए। यह सिर्फ ट्रांसफॉर्मेशन नहीं है, बल्कि कई स्किल्स भी सीखे। मुझे इस फिल्म के लिए बॉक्सिंग सीखनी पड़ी। स्विमिंग सीखनी पड़ी, दंगल सीखना पड़ा। '
Manoj Bajpayee: अपनी फिल्में नहीं देखते हैं मनोज बाजपेयी, 'भैया जी' ने चौंकाने वाली वजह का भी किया खुलासा
विज्ञापन
कबीर खान की तारीफ में कही ये बात
कार्तिक आर्यन ने आगे कहा, 'आपके पास सही स्क्रिप्ट होनी चाहिए। सही लोग होने चाहिए, जो आपको सही ट्रेर्स के साथ रखें और यह सब कबीर सर बखूबी करते हैं'। अभिनेता ने आगे कहा, 'कबीर खान ने जब इस फिल्म के बारे में मुझे बताया तो उनके साथ कुछ ऐसे लोग भी आए, जो उन संबंधित स्किल्प्स के एक्सपर्ट थे। मुझे लगता है कि कबीर सर हर चीज को वास्तविक दिखाने में माहिर हैं। वह इसे कमर्शियल भी बनाते हैं। वह जिस तरह चीजों का ब्यौरा देते हैं, मैं उसका कायल हूं'।
इस दिन होगी रिलीज
फिल्म 'चंदू चैंपियन' का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। कार्तिक ने आगे कहा, 'पूरी ईमानदारी से कहूं तो आप इस फिल्म में मुझे बिल्कुल अलग अवतार में पाएंगे।' कार्तिक आर्यन ने अपनी इस आगामी फिल्म के लिए खूब मेहनत की है। उन्होंने अपने आप को किरदार की शेप में ढाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने 14 महीने तक मराठी में डायलॉग भी सीखे। उन्होंने भाषा प्रशिक्षक की मदद से इस भाषा पर पकड़ बनाई। यह फिल्म 14 जून 2024 को रिलीज होगी।
SRK-Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ को देश का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता मानते हैं शाहरुख खान, इम्तियाज अली का खुलासा