फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jani Chacko Uthup Death: गायिका उषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

Tue, 09 Jul 2024 12:10 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गायिका ऊषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। वो चाय बागान क्षेत्र से जुड़े हुए थे। 
विज्ञापन
ऊषा उत्थुप और जानी चाको उत्थुप - फोटो : सोशल मीडिया @singerushauthup/NupurDeRoyMusic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर गायिका ऊषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप का निधन हो गया है। जानी चाको ने सोमवार को कोलकाता में आखिरी सांस ली। उनकी उम्र 78 साल थी।

विज्ञापन


Pranysqa Mishra: भारतीय मूल की प्रनिस्का मिश्रा ने ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ में मचाई धूम, जज बोली- उम्मीद नहीं थी

टीवी देखते समय की थी बैचेनी की शिकायत
ऊषा उत्थुप के परिजनों के मुताबिक, जानी अपने घर पर टीवी देख रहे थे और उसी दौरान उन्होंने बेचैनी की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से जानी चाको की मौत हुई। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को जानी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Anant-Radhika Haldi: अनंत-राधिका की हल्दी सेरेमनी में पहुंचे मेहमान, नीता और जान्हवी की ड्रेस ने खींचा ध्यान

कौन थे जानी चाको उत्थुप
जानी चाको उत्थुप पॉप आइकन ऊषा उत्थुप के दूसरे पति थे। जानी चाय बागान क्षेत्र से जुड़े हुए थे। उषा और जानी की पहली मुलाकात 70 के दशक में प्रतिष्ठित ट्रिनकास में हुई थी। उषा एक बेटी अंजलि उत्थुप और एक बेटे सनी उत्थुप की मां है।

Tauqeer Nasir: 'शाहरुख खान ने 'कभी अलविदा ना कहना' में की मेरी भूमिका की नकल', PAK कलाकार तौकीर नासिर का दावा


ऊषा उत्थुप को शशि कपूर ने दिया था ब्रेक
शशि कपूर ने ऊषा उत्थुप को पहला ब्रेक दिया था। ऊषा 'अरमान', 'डिस्को डांसर', 'शालीमार', 'शान, वारदात', 'अरमान', 'दौड़', 'भूत', 'हैट्रिक', 'प्यारा दुश्मन' और 'जॉगर्स पार्क' समेत कई फिल्मों में गाने गा चुकी हैं। वो हमेशा कांजीवरम साड़ी, फूलों का गजरा और बड़ी गोल बिंदी में दिखाई देती हैं। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत होटलों में गाने से की थी। 

Salman Khan: सलमान खान के आवास पर फायरिंग केस में एक्शन में मुंबई पुलिस, नौ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें