फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ARRPD6: 25 साल बाद नई फिल्म के लिए साथ आए एआर रहमान और प्रभु देवा, जारी किया 'एआरआरपीडी6' का पहला पोस्टर

Fri, 22 Mar 2024 06:43 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एआर रहमान और प्रभु देवा आखिरकार 25 साल बाद एक बार फिर नई फिल्म के लिए साथ आए हैं। उन्होंने फिल्म का पहला पोस्टर भी साझा किया है। 
विज्ञापन
एआरआरपीडी6 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान और सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर व फिल्म निर्माता प्रभु देवा आखिरकार 25 साल बाद एक बार फिर साथ आए हैं। दोनों एक नई फिल्म के लिए फिर साथ आने के लिए तैयार हैं। दोनों ने यह खुशखबरी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस के साथ साझा की। उन्होंने 25 साल बाद नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है, जिसका अस्थाई रूप से नाम एआरआरपीडी6 रखा गया है। इस फिल्म का निर्देशन मनोज एनएस करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म का पोस्टर
फिल्म का एलान एआर रहमान और प्रभु देवा ने आज शुक्रवार, 22 मार्च को फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए किया। फिल्म के पोस्टर में एक चेहरा हीन कोरियोग्राफर को माइकल जैक्सन की टोपी के साथ बेज रंग का सूट पहने हुए देखा जा सकता है। पोस्टर में 'मुकाबला' गाने से प्रभु देवा की एक यादगार छवि दिखाई गई थी, जिसकी पृष्ठभूमि में आकाश के सामने रहमान की एक सुनहरी छाया थी। वहीं फिल्म के कास्ट और क्रू की बात करें तो फिल्म में अभिनेता, निर्देशक और कोरियोग्राफर प्रभु देवा मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म निर्माता मनोज एनएस ने फिल्म की कहानी लिखी है। साथ ही वे इसका निर्देशन भी करेंगे। वहीं, एआर रहमान फिल्म के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं।
Mr. Bachchan: यूपी के इस शहर पहुंचेंगे साउथ के मास महाराजा, अजय देवगन की हिट फिल्म की बन रही रीमेक

फिल्म के कलाकार
वहीं फिल्म के कलाकारों के बारे में बात करें तो प्रभु देवा के अलावा इसमें अभिनेता योगी बाबू के साथ-साथ मलयालम अभिनेता अजु वर्गीस और अर्जुन अशोकन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेता मोट्टा राजेंद्रन और रेडिन किंग्सले भी दिखाई देंगे। अनुप वी शिलाया इसकी सिनेमैटोग्राफी करेंगे। डॉ. प्रवीण एलक ने फिल्म का निर्माण करेंगे, जिसे बिहाइंडवुड्स द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्मांकन जल्द ही शुरू होने वाला है।
Swatantrya Veer Savarkar Public Review: दर्शकों के जहन में उतरी फिल्म की कहानी, रणदीप की अदाकारी ने जीता दिल
 
विज्ञापन

दोनों के बीच छठा सहयोग
यह एआर रहमान और प्रभु देवा के बीच छठा सहयोग है। दोनों का 1990 के दशक में संगीत और नृत्य संयोजन अभी भी याद जाते हैं। दोनों की 'मुकाबला', 'उर्वशी' और 1994 की तमिल फिल्म 'कधालन' सफल रहीं। इसके साथ उन्होंने 1993 में जेंटलमैन से चीकू बुकू रेले, 1996 की मिस्टर रोमियो से रोमियो आतम में साथ काम किया।
Pulkit Samrat: पुलकित ने फैंस के साथ साझा की संगीत नाईट की खूबसूरत तस्वीरें, कृति संग झूमते दिखे अभिनेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें