फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adnan Sami: 'पाकिस्तान मत आओ, आपको सूचनाएं जुटानी हैं', अदनान से PAK युवक ने कहा कुछ ऐसा कि मिला मुंहतोड़ जवाब

Sat, 26 Apr 2025 12:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Adnan Sami Befitting Reply To Trolls: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। ऐसे में कुछ लोग अदनान सामी की भारतीय नागरिकता पर सवाल कर रहे हैं, जिन्हें सिंगर ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन
अदनान सामी - फोटो : इंस्टाग्राम-@adnansamiworld
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कठोर एक्शन लिए हैं। इस कड़ी में पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ना होगा। इसके बाद सोशल मीडिया पर मशहूर गायक अदनान सामी की भारतीय नागरिकता को लेकर नेटिजन्स सवाल कर रहे हैं। ऐसे ट्रोल्स को अदनाम सामी ने करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन


पहलगाम हमले के बाद से सदमे में हैं गायक, एक ने रद्द किया लाइव कॉन्सर्ट तो दूसरे ने टिकट बिक्री की बढ़ाई तारीख

अदनान सामी - फोटो : इंस्टाग्राम
बोले- 'अनपढ़ को कौन बताएगा?'
अदनाम सामी ने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक के बाद एक कई पोस्ट शेयर किए हैं, जिनमें उन्होंने काफी मजेदार अंदाज में ट्रोल्स की बोलती बंद की है। एक यूजर ने सवाल किया है, 'अब अदनाम सामी के बारे में क्या है?' इस पर अदनान सामी ने ट्रोल का पोस्ट अपने हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा है, 'इस अनपढ़ बेवकूफ को कौन बताएगा'? इसके साथ उन्होंने हंसने वाला इमोजी शेयर किया है। 

अदनान सामी - फोटो : इंस्टाग्राम: @adnansamiworld
'पाकिस्तानी एजेंट' बताने वाले को करारा जवाब
बता दें कि अदनान सामी अब भारतीय नागरिक हैं। उन्हें साल 2016 में भारतीय नागरिकता मिली थी। अदनान सामी को लेकर एक पाकिस्तानी यूजर ने भी पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्हें 'पाकिस्तानी एजेंट' बताया है। अब्दुल्लाह नाम के यूजर ने लिखा है, 'अदनान भाई, कोई मसला नहीं, आप पाकिस्तान मत आओ। फवाद भाई को छोड़ो- आपको अभी बहुत इनफॉर्मेशन जुटानी हैं'।

Pahalgam Attack: "अगली छुट्टी जो हो वो कश्मीर में ही हो", सुनील शेट्टी ने की लोगों से एकजुट रहने की अपील

क्या कहा अदनान ने?
इस पर अदनान सामी ने रिप्लाई करते हुए लिखा है, 'हां... अभी करीब वो धमाकेदार जानकारी आपको उड़ती हुई आएगी!! आपको लिफ्ट करा देगी!! एंजॉय करिए'। अदनान सामी ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'विनम्रता और वास्तविकता की जांच का एक कठोर सबक बहुत देर से मिला। जय हिंद'। अदनान ने अपनी जिंदगी का काफी वक्त पाकिस्तान में गुजारा, लेकिन वह भारतीय नागरिकता हासिल करना चाहते थे। उन्होंने 2001 से ही पाकिस्तान छोड़ भारत में रहना शुरू कर दिया था। नागरिकता के लिए उन्होंने काफी ज्यादा संघर्ष किया और आखिर उनकी मुराद पूरी हुई। 

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले पर क्या बोले अदनान?
पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गईं। इस घटना के बाद अदनान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया था और दुख जताया। उन्होंने लिखा, 'आतंकी हमले की दुखद खबर और भयावह दृश्यों को देख मेरा दिल लाखों टुकड़ों में बिखर गया। इतनी खूबसूरत जगह को अपवित्र कर दिया। निर्दोषों को बेरहमी से मार दिया गया। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं। हमें इस अध्याय को हमेशा के लिए समाप्त करने की जरूरत है'।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें