फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddhant Chaturvedi: गहराइयां में दीपिका के साथ बोल्ड सीन देते वक्त घबराए हुए थे सिद्धांत, पिता ने दिया हौसला

Sat, 27 Jul 2024 01:32 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिद्धांत चतुर्वेदी, दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे की फिल्म 'गहराइयां' ओटीटी पर रिलीज हुई और इसे प्रशंसकों और आलोचकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। 'गली बॉय' से लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता सिद्धांत को अपने प्रदर्शन के लिए खूब प्रशंसा मिली थी।
विज्ञापन
सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : इंस्टाग्राम @siddhantchaturvedi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धांत चतुर्वेदी ने बॉलीवुड में अपने लिए एक अलग जगह बना ली है। 'गली बॉय' में एमसी शेर के रूप में मशहूर हुए सिद्धांत ने 'बंटी और बबली 2' और 'गहराइयां' में अपनी भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीता है। सिद्धांत अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। अब हाल ही में, सिद्धांत ने दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'गहराइयां' में इंटीमेट सीन देने पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
विज्ञापन


दीपिका के साथ इंटीमेट सीन्स देने पर बोले सिद्धांत
सिद्धांत चतुर्वेदी, दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे की फिल्म 'गहराइयां' ओटीटी पर रिलीज हुई और इसे प्रशंसकों और आलोचकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। 'गली बॉय' से लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता सिद्धांत को अपने प्रदर्शन के लिए खूब प्रशंसा मिली थी। अब, उन्होंने फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ अपने इंटीमेट सीन्स को लेकर बात की है और बताया है कि सीन देते वक्त उनका अनुभव कैसा था।

शूटिंग के वक्त घबरा गए थे सिद्धांत
फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू में सिद्धांत ने दीपिका के साथ इंटीमेट सीन की शूटिंग को याद किया और बताया कि अभिनेत्री के साथ यह सीन करते वक्त वह काफी घबराए हुए थे। अभिनेता ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें सलाह देते हुए कहा था कि भारत में ज्यादातर लोग बिना किसी हिचकिचाहट के ऐसे मौकों का फायदा उठा लेते हैं। उनके पिता ने उनसे प्रोफेशनल बनने की हिदायत दी और उन्हें याद दिलाया कि यह उनके काम का हिस्सा है।
विज्ञापन


पिता ने दिया था हौसला
सिद्धांत ने आगे बताया कि उस समय उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। उनके पिता ने उन्हें हौसला दिया और कहा कि यह उनके पास अपने अभिनय का प्रदर्शन करने का काफी अच्छा मौका है। उन्हें इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अलग दिखने के लिए उन्हें अपने ऊपर काम करने की जरूरत है।

Mythri Movie Makers: मैत्री मूवी मेकर्स ने 15 अगस्त के लिए बनाया बड़ा प्लान, तीन बड़ी फिल्में होगी रिलीज!

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें