फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कई बार टीवी-टेबल तोड़ीं', घरेलू हिंसा के आरोप पर बोले श्वेता तिवारी के एक्स पति राजा, कहा- 'नौकर समझ लिया था'

Wed, 29 Jul 2026 09:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Raja Chaudhary On Domestic Violence Allegations: श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की शादीशुदा जिंदगी का अंत साल 2012 में हो गया था। प्रेम विवाह से शुरू हुआ रिश्ता एक बुरे मोड़ पर खत्म हुआ। हाल ही में राजा चौधरी ने खुद पर लगे घरेलू हिंसा के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
राजा चौधरी-पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित अभिनेत्री श्वेता तिवारी और राजा चौधरी के तलाक को कई साल हो गए हैं। इनके बीच अब कोई बातचीत नहीं। मगर, अप्रत्यक्ष रूप से दोनों के बीच जुबानी जंग अक्सर होती रहती है। हाल ही में श्वेता के एक्स पति राजा चौधरी ने एक इंटरव्यू में खुद पर लगे घरेलू हिंसा के आरोपों को झूठा बताया है। इसके अलावा उन्होंने श्वेता पर बेवफाई का आरोप लगाया। यहां तक कि श्वेता के साथ रिश्ते में आई दरार की वजह उन्होंने अभिनेत्री की मां को बताया। 

विज्ञापन

श्वेता की सफलता के साथ बिगड़ने लगी चीजें?
राजा चौधरी ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में कई बातें साझा कीं। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर भी चर्चा की। उन्होंने शादीशुदा जिंदगी में रहते हुए श्वेता तिवारी पर चीटिंग के आरोप लगाए। वहीं, यह भी दावा किया कि श्वेता तिवारी ने उन्हें उनकी बेटी पलक से दूर किया। राजा चौधरी ने कहा कि शादी के कुछ साल बाद उनके घर बिटिया पलक का जन्म हुआ। वहीं, श्वेता तिवारी अपना करियर बनाने लगीं तो उन्होंने भी पूरा साथ दिया। वे श्वेता को सेट पर छोड़ने जाते और लेने जाते। कोई मेल ईगो नहीं था। राजा ने आगे कहा कि श्वेता को जब सफलता मिलने लगी तो उन्होंने पूरी तरह घर और बच्ची पर फोकस किया। उन्होंने खुद को एक तरह से होममेकर बना लिया था। मगर, वक्त के साथ चीजें बिगड़ती गईं। 

श्वेता तिवारी की मां पर लगाया घर तोड़ने का आरोप
राजा ने श्वेता के साथ रिश्ते में दूरी आने का आरोप अभिनेत्री की मां पर लगाया। राजा ने आरोप लगाया कि श्वेता की मां जब उनके साथ रहने आईं तो उसके बाद से घर में विवाद और गलतफहमियां बढ़ने लगीं। राजा ने कहा कि श्वेता की मां ने उनके बीच दरार पैदा करने में बड़ी भूमिका निभाई। वे श्वेता से सवाल करती थीं कि जब उसने अपनी पहचान बना ली है तो राजा की क्या जरूरत है? उन्हें अहसास कराया जाने लगा कि वे एक अनपेड ड्राइवर और हाउस हेल्पर बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन

बोले- 'अहंकार की लड़ाई में परिवार टूट गया'
राजा चौधरी का मानना है कि श्वेता को कम उम्र में मिली अपार सफलता और आसपास के लोगों की राय का काफी असर पड़ा कि उनका रिश्ता बिगड़ने लगा। राजा ने कहा कि दोनों एक-दूसरे को समझने के बजाय अपनी बात साबित करने की बहस में उलझते चले गए। अहंकार की लड़ाई ने आखिर परिवार तोड़ दिया। राजा ने यह दावा भी किया कि उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने की दो-तीन बार कोशिश की, मगर श्वेता की तरफ से ऐसा कुछ प्रयास नहीं किया गया। यह देख ऐसा लगा कि श्वेता ने पहले ही उनसे अलग होने का मन बना लिया था।

को-एक्टर संग अफेयर के लगाए आरोप
इतना ही नहीं, राजा ने श्वेता तिवारी पर चर्चित सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' सह-कलाकार सीजेन खान के साथ अफेयर होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने श्वेता पर चीटिंग के आरोप लगाते हुए कहा कि तब श्वेता के रिलेशन अन्य लोगों के साथ भी थे। इसके अलावा राजा ने बेटी पलक तिवारी के साथ रिलेशन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि परिवार टूटने का सबसे बड़ा दर्द अपनी बेटी पलक तिवारी से दूर होना रहा। राजा के मुताबिक, श्वेता ने कभी भी उनके और पलक के बीच पिता-बेटी का रिश्ता कायम नहीं रहने दिया। उन्होंने कहा, 'मैंने अपना करियर या पैसा नहीं खोया, बल्कि अपनी बेटी के साथ बिताए जाने वाले सबसे खूबसूरत पलों को खो दिया। तलाक के बाद भी कई माता-पिता अपने बच्चों से मिलते हैं, लेकिन उनके मामले में उन्हें बेटी से मिलने की अनुमति कभी नहीं दी गई'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें