फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jana Nayagan Box Office: 'जन नायकन' का भौकाल कायम; विजय की फिल्म ने सातवें दिन इतने करोड़ का किया कलेक्शन

Wed, 29 Jul 2026 09:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Jana Nayagan Box Office: फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को आज सात दिन पूरे हो गए हैं। इस फिल्म ने आज कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए
विज्ञापन
जन नायकन बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थलापति विजय अभिनीत फिल्म 'जन नायकन' 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी फिल्म ने आज बुधवार को कितने कमाए? जानते हैं...

विज्ञापन


Jana Nayagan Review: थलापति ने जैसे-तैसे संभाली ‘जन नायकन’, बॉबी ने किया निराश; एक वक्त के बाद होने लगी थकान

जन नायकन - फोटो : इंस्टाग्राम
विजय की फिल्म का उम्दा प्रदर्शन
विजय अभिनीत फिल्म ने ओपनिंग डे पर 42.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन कलेक्शन में गिरावट देखी गई थी और कमाई 21.15 करोड़ रुपये रही थी। मगर, वीकएंड पर इसने शानदार पारी खेली। शनिवार को तीसरे दिन कमाई 28.90 करोड़ और रविवार को 32 करोड़ रुपये रही थी। 
  • मंडे टेस्ट में फिल्म ने 10.65 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • वहीं, कल मंगलवार को छठे दिन का कारोबार आठ करोड़ रुपये रहा था।

जन नायकन - फोटो : एक्स
सातवें दिन कितनी रही कमाई?
फिल्म 'जन नायकन' ने आज बॉक्स ऑफिस पर सात दिन का सफर पूरा किया है। आज सातवें दिन इसने 4.28 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 147.68 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म 'जन नायकन' हिंदी पट्टी में 'जन नेता' के नाम से रिलीज हुई है।
  • तमिल भाषा में विजय की फिल्म ने 126.58 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • फिल्म 'जन नायकन' ने हिंदी में 12.70 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • तेलुगु भाषा में इस फिल्म का कलेक्शन 8.40 करोड़ रुपये रहा है।
विज्ञापन

जन नायकन - फोटो : एक्स
'जन नायकन' की स्टारकास्ट
एच विनोद के निर्देशन में बनी 'जन नायकन' में विजय के अपोजिट पूजा हेगड़े हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल नेगेटिव रोल में हैं। वहीं, प्रकाश राज और प्रियामणि भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह विजय की बतौर एक्टर आखिरी फिल्म है, क्योंकि अब वे राजनीति में सक्रिय हैं। केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें