टॉफी जीतकर मां को किया याद
श्रेया चौधरी को 'बंदिश बैंडिट्स 2' में सर्वश्रेष्ठ (महिला) लीड रोल निभाने के लिए आईफा की तरफ से अवॉर्ड दिया गया है। श्रेया ने जीती हुई ट्रॉफी के साथ जो फोटो शेयर की है उसमें वह हाथ में ट्रॉफी लिए हुए हैं और काफी खुश लग रही हैं। उन्होंने ट्रॉफी लेते हुए वीडियो भी शेयर की है। श्रेया ने कैप्शन में लिखा 'मां मैं एक आईफा ट्रॉफी जीत गई। बंदिश बैंडिट्स 2 लीड रोल निभाने के लिए आईफा की तरफ से अवार्ड मिला है। इसका बहुत शुक्रिया। मेरा सबसे बड़ा सपना सच हुआ है। मैं बहुत खुश हूं। इस अवॉर्ड के लिए जूरी का बुहत धन्यवाद। यह सिर्फ मेरा नहीं है। मैं इसके हर कण की कर्जदार हूं।
'बंदिश बैंडिट्स 2' के बारे में
'बंदिश बैंडिट्स 2' टीवी सीरीज पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन आनंद तिवारी ने किया था। फिल्म में अहम किरदार में ऋत्विक भौमिक और श्रेया चौधरी थे। इसमें शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग और अतुल कुलकर्णी ने अहम किरदार अदा किया था। श्रेया ने साल 2017 में 'डियर माया' और 2024 में 'मेहता बॉयज' फिल्म में काम किया है।
यह खबर भी पढ़ें: Shahid Kareena: करीना कपूर से गले मिलने पर शाहिद ने दिया रिएक्शन, बोले- यह हमारे लिए..
जयपुर में हो रहा आईफा अवॉर्ड्स का कार्यक्रम
आपको बता दें कि इस बार आईफा अवॉर्ड का 25वां संस्करण राजस्थान के जयपुर में हो रहा है। यहां कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे हैं। ये प्रोग्राम आठ और नौ मार्च को हो रहा है। प्रोग्राम में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, शाहिद कपूर, करीना कपूर, नोरा फतेही, बॉबी देओल, करण जौहर और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के अलावा कई दूसरी हस्तियां भी पहुंची हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Nana Patekar: नाना पाटेकर ने आशीष विद्यार्थी को सिखाया कैसे पलटते हैं ऑमलेट ? देखकर हैरान रह गए फूड ब्लॉगर