'शोटाइम' साल 2024 की सबसे बहुचर्चित वेब सीरीज में से एक है। पिछले दिनों इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे देखकर शो की कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है।
अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपने आने वाली वेब सीरीज 'शोटाइम' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस सीरीज में उनके अलावा मौनी रॉय और नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने अपने शो के प्रचार के दौरान मीडिया से खुलकर इस सीरीज की कहानी के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के बारे में भी कई दिलचस्प खुलासे किए।
विज्ञापन
'शोटाइम' दिखाएगी बॉलीवुड की हकीकत
'शोटाइम' साल 2024 की सबसे बहुचर्चित वेब सीरीज में से एक है। पिछले दिनों इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे देखकर शो की कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, हाल ही में 'शोटाइम' में अहम भूमिका निभा रहे इमरान हाशमी ने मीडिया से बाते करते हुए कहा, 'देखिए आप जब इस शो को देखेंगे, तब आपको लगेगा कि कहीं यही तो बॉलीवुड की सच्चाई नहीं है। यह शो आपको हमारे फिल्म इंडस्ट्री के बारे में काफी कुछ बताएगी।'
वास्तविक जीवन से प्रेरित हैं किरदार
अभिनेता इमरान हाशमी अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'हमने काफी मेहनत और रिसर्च के बाद इस वेब सीरीज को बनाया है। आप जब 'शोटाइम' को देखेंगे तब आपको लगेगा कहीं बॉलीवुड के निर्माता ऐसे ही तो नहीं होते हैं। वहीं, आपको यह भी लग सकता है कि इस सीरीज में जो कहानी दिखाई जा रही है, असल जिंदगी में कहीं किसी हीरो की कहानी तो नहीं है।'
'शोटाइम' की रिलीज डेट
वेब सीरीज 'शोटाइम' का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस की डिजिटल शाखा धर्माटिक ने किया है। इस सीरीज को 8 मार्च 2024 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। दर्शकों में इस शो को लेकर अभी से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इमरान हाशमी के इस वेब सीरीज का निर्देशन मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने किया है।