फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mr Bachchan: आज शाम इतने बजे रवि तेजा के फैंस को मिलेगी सौगात, 'मिस्टर बच्चन' के निर्माता देंगे शानदार तोहफा

Mon, 17 Jun 2024 12:27 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ के मशहूर अभिनेता रवि तेजा की आगामी फिल्म 'मिस्टर बच्चन' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म के निर्माता आज की शाम फैंस को एक बड़ी सौगात देने वाले हैं। इसे लेकर निर्माताओं ने पोस्ट साझा कर जानकारी दी है।
विज्ञापन
मिस्टर बच्चन का पोस्टर - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रवि तेजा तेलुगु सिनेमा के मशहूर अभिनेता हैं, जो अपनी एक्शन कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस वजह से उनके फैंस ने उन्हें 'मास महाराजा' की उपाधि दी है। आखिरी बार पर्दे पर रवि तेजा इस साल फरवरी में रिलीज हुई फिल्म 'ईगल' में दिखे थे। इस फिल्म का निर्देशन कार्तिक गट्टामनेनी ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी। इस वक्त वह अपनी आगामी फिल्म 'मिस्टर बच्चन' को लेकर चर्चा में हैं, जिसको लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। 

विज्ञापन


आज शाम इतने बजे जारी होगा शो-रील
एक्शन से भरपूर रवि तेजा की आगामी फिल्म 'मिस्टर बच्चन' एक मनोरंजक फिल्म होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर कर रहे हैं। फिल्म को लेकर लगातार अपडेट्स आते रहे हैं। अब फिल्म के निर्माताओं ने इसे लेकर एक नई जानकारी साझा की है। टीम ने बीते दिनों सेट से एक वीडियो जारी कर फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाने की जानकारी देते हुए बताया था कि वो 17 जून को फिल्म का एक शो रील जारी करने वाले हैं। अब पीपल मीडिया फैक्ट्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर शो रील जारी किये जाने के समय भी बताया है। टीम की तरफ से बताया गया है कि आज शाम 04:05 मिनट पर शो-रील जारी होगा।

Ram Charan: 'आरआरआर' की सफलता के बाद कई दिनों तक घर से नहीं निकले थे रामचरण, अभिनेता ने बताई इसके पीछे की वजह
विज्ञापन

रवि तेजा के किरदार में दिखेगा अमिताभ का अंदाज 
रवि तेजा का किरदार इस फिल्म में 70 के दशक में नजर आने वाले अमिताभ बच्चन के जैसे हेयर स्टाइल में नजर आएगा। इसके साथ ही इस एक्शन ड्रामा फिल्म का टैगलाइन रखा गया है 'नाम तो सुना होगा'। निर्माताओं ने पिछले साल दिसंबर में इस फिल्म की घोषणा की थी। इस दौरान अभिनेता का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया था, जिसमें रवि तेजा चश्मा लगाए स्कूटर चलाते नजर आए थे।
विज्ञापन

Kartik Aaryan: कार्तिक ने बताई'चंदू चैंपियन को करियर की सबसे बड़ी फिल्म मानने की वजह, बोले- इसे याद रखा जाएगा
रेड' की आधिकारिक रीमेक है 'मिस्टर बच्चन'
बताते चलें कि 'मिस्टर बच्चन' हिंदी फिल्म 'रेड' की आधिकारिक रीमेक है। राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म 'रेड' में 'सिंघम अगेन' अभिनेता अजय देवगन, सौरभ शुक्ला और इलियाना डिक्रूज प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म में अभिनेता अजय देवगन का बेहतरीन अभिनय देखने को मिला था, जिसकी वजह से उन्हें काफी सराहना भी मिली थी। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। ऐसे में रवि तेजा के फैंस के लिए उन्हें अजय देवगन वाले किरदार में देखना काफी दिलचस्प अनुभव होगा। 
छोटी उम्र में बिजनेसवुमन बनीं 'कच्चा बादाम गर्ल'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें