फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमेश सिप्पी को कब काटा फिल्मी कीड़ा? 'शोले' के डायरेक्टर ने सुनाया किस्सा ; कहा- 'सात साल का था जब पिता को...'

Sat, 04 Apr 2026 06:08 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Ramesh Sippy: फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फिल्मी सफर पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने अपने 90 के दशक के चर्चित टीवी शो 'बुनियाद' पर फिल्म बनाने की योजना का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
रमेश सिप्पी और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रमेश सिप्पी ने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। हाल ही में हुई एक बातचीत में निर्माता-निर्देशक ने बताया कि सिनेमा के प्रति उनका आकर्षण कब बढ़ा। इस मौके पर उन्होंने अपने सिनेमाई सफर और पिता के समर्थन को याद किया। साथ ही अपनी आने वाली फिल्म 'बुनियाद' के बारे में भी काफी कुछ बताया। जानिए...
विज्ञापन


पिता को काम करते देख काटा फिल्मी कीड़ा
पीटीआई से बातचीत के दौरान रमेश सिप्पी ने अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा, 'जब मैं सात साल का था तब फिल्मों के सेट पर जाता था। उस वक्त मेरे पिता (जी पी सिप्पी) एक मशहूर निर्देशक थे। उनका काम देखकर ही मुझे सिनेमा का कीड़ा काटा और मैं भी फिल्मों का दीवाना हो गया।'
सिप्पी ने आगे कहा, 'मैं पहली बार फिल्म 'सजा' के सेट पर गया था। तब तक भी मैं बहुत ज्यादा इस बारे में नहीं सोचते थे। मगर धीरे-धीरे में फिल्ममेकिंग में डूबता चला गया। अपने इसी सपने के पूरा करने के लिए मैं लंदन में कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर पिता के सेट पर काम करने लगा।'
विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म 'सीता और गीता' में हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
रमेश ने याद की पहली फिल्म 
निर्देशक रमेश सिप्पी ने फिल्म 'अंदाज' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा को 'शोले' समेत कई यादगार फिल्में दीं। इस बातचीत में रमेश ने कहा, 'जब मैंने फिल्मों में कदम रखा और अपनी पहली फिल्म 'अंदाज' बनाई तो मेरे पिता का पूर्ण समर्थन मेरे साथ रहा। इस फिल्म की कहानी सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखी थी। आगे मैंने और सलीम-जावेद ने मिलकर कई हिट फिल्में दर्शकों को दी।' 
विज्ञापन

सीरियल 'बुनियाद' का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया
सीरियल 'बुनियाद' पर बनेगी फिल्म ?
बड़े पर्दे के साथ ही रमेश सिप्पी ने छोटे पर्दे पर भी अपनी छाप छोड़ी है। साल 1986 में रिलीज हुआ उनका सीरियल 'बुनियाद' 90 के दशक के चर्चित और मशहूर टीवी शोज में से एक था। सिप्पी ने बातचीत में बताया कि वो इस शो पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर इसके मूल किरदार आलोक नाथ, अभिनेत्री और अब रमेश सिप्पी की पत्नी किरण जुनेजा, अनीता कंवर और कंवलजीत समेत अन्य कलाकार मंजूरी देंगे तो ही वो इस शो को लेकर फिल्म बनाने पर काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें