Akshara Singh Vlogs: अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हाल ही में एक नया व्लॉग शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस ने अपने परिवार के बीच मचा बवाल दिखाया है। वीडियो में अक्षरा अपनी मां से खाने को लेकर तीखी बहस में उलझी हुई हैं। आगे क्या हुआ? जानें...
अभिनेत्री अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का चर्चित नाम है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ब्लॉग पर घर में चल रहे बवाल को दिखाया। इसमें उनकी मां नीलिमा सिंह और पिता के बीच झड़प हो रही थी। बात इतनी बढ़ गई कि उनकी मां ने एक्टेस को रसोई-घर अलग करने तक के लिए कह दिया। जानिए क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
अक्षरा के माता-पिता के बीच हुआ झगड़ा
जहां अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। वहीं उनकी मां नीलिमा सिंह भी मशहूर टीवी एक्ट्रेस हैं। मगर हाल ही में अक्षरा के घर पर कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें अपनी मां का गुस्सा झेलना पड़ा। व्लॉग के मुताबिक एक्ट्रेस के माता-पिता घर में मटन बनाने को लेकर लड़ रहे थे। जहां उनके पिता चाहते थे कि घर के किचन में ही मटन बने, वहीं उनकी मां ने इससे साफ इंकार कर दिया। साथ ही कहा कि उनके जीते जी घर में मटन नहीं आएगा।
Trending Videos
नीलिमा सिंह, अक्षरा सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह और मां के बीच हुई तीखी बहस
वीडियो में आगे अक्षरा अपने पैरेंट्स के बीच हो रही इस बहस का हिस्सा बन जाती हैं। झगड़े में अक्षरा अपने पिता का समर्थन करते हुए कहती हैं कि घर में मटन बनाया जा सकता है। इसके बाद ही उनकी मां नीलिमा से तीखी बहस हो जाती है।
हालांकि, इस व्लॉग के अंत में नीलिमा घर के अंदर मटन बनाने की इजाजत दे देती हैं। मगर इसके साथ एक शर्त भी रखती हैं। वो कहती हैं कि नॉन वेज बनाने के लिए घर पर अलग से चूल्हा और बर्तन रखना होगा।
फैंस के बीच पॉपुलर 'चटर-पटर' व्लॉग
अक्षरा सिंह का 'चटर-पटर' व्लॉग फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ हर हफ्ते एक व्लॉग डालती हैं। अपने चैनल के माध्यम से वो बिहार के रख-रखाव और खाने के बारे में बात करती हैं। इस बार उन्होनें पिता के साथ मिलकर चंपारण मटन बनाया। वहीं पिछले वीडियो में उन्होंने पनीर मसाला की मजेदार रेसिपी शेयर की थी।