शेफाली को भा गया था 'कांटा लगा गर्ल' नाम
पिछले साल शेफाली जरीवाला पारस छाबड़ा के पोडकास्ट में नजर आईं। बातचीत में उन्होंने बताया था कि वह चाहती हैं कि वह मरते दम तक 'कांटा लगा गर्ल' के तौर पर जानी जाएं। शेफाली ने कहा था 'पूरी दुनिया में सिर्फ एक ही 'कांटा लगा गर्ल' हो सकती है और वह मैं हूं। मुझे इस नाम से प्यार है। मैं चाहती हूं कि मुझे आखिरी दम तक 'काटा लगा गर्ल' के तौर पर जाना जाए।'
यह खबर भी पढ़ें: Shefali Jariwala: बच्चा गोद लेना चाहती थीं शेफाली, कोरोना के बाद मन में बैठ गया था ये डर
1972 में आया था 'कांटा लगा' गाना
आपको बता दें कि 'कांटा लगा' गाना साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म 'समाधि' का है। इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया था। इसके बाद साल 2002 में इस गाने का रीमेक बना था। इस गाने में शेफाली जरीवाला ने जबरदस्त डांस किया था। इस गाने से वह रातोंरात मशहूर हो गई थीं। इस गाने को करने के बारे में शेफाली ने TOI को बताया 'मैं उस समय कॉलेज में थी और मैं एक पढ़े-लिखे परिवार से आती हूं, इसलिए मेरे माता-पिता ने मुझे अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। लेकिन मैं इसे करना चाहती थी क्योंकि मुझे इसके लिए पैसे मिल रहे थे। मैंने इस गाने से सात हजार रुपए कमाए और मैं खुद को टीवी पर देखना चाहती थी।'
काफी ग्लैमरस थीं शेफाली
शेफाली जरीवाला खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार होती हैं। उनका नाम आते ही लोगों के जेहन में उनकी बोल्ड तस्वीरें आ जाती हैं। वह हर कपड़ों में जबरदस्त दिखती थीं। सोशल मीडिया पर उनके बहुत सारे फोटोज वायरल हैं। शेफाली ने अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी मेहनत से लोगों का दिल जीता है।